1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लिप स्टड और झुमके के लिए लड़की ने मात्र 700 रुपए में बेच डाले मां के करोड़ों के गहने

लिप स्टड और झुमके के लिए लड़की ने मात्र 700 रुपए में बेच डाले मां के करोड़ों के गहने

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 06, 2025 06:45 pm IST,  Updated : Feb 06, 2025 06:46 pm IST

चीन में एक लड़की ने अपनी मां के करोड़ों रुपए के गहनों को चुराकर उन्हें मात्र 700 रुपए में बेच डाले और उन पैसों से खुद के लिए लिप स्टड और झुमके खरीद लिए। जब उसकी मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो जाकर ये राज खुला।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

चीन से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपनी मां के करोड़ों रुपए के गहने चुराकर उन्हें मात्र 700 रुपए में बेच दिया। दरअसल, लड़की के मां के गहने दस लाख युआन (लगभग 1.2 करोड़ रुपये) के थे। जिन्हें लड़की ने सिर्फ़ 60 युआन (लगभग 700 रुपये) में बेच दिया, ताकि वो लिप स्टड और इयररिंग खरीद सकें।

लड़की ने बेच दिए अपनी मां के गहने 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की का नाम ली है। जब उसकी मां वांग को यह पता चला कि उसकी बेटी ने गलती से कीमती गहने सिर्फ कुछ पैसों में बेच दिए हैं। तब वांग ने तुरंत शंघाई के वानली पुलिस स्टेशन में मामले की सूचना दी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, ली ने यह स्वीकार किया कि उसने जेब खर्च के लिए घर से जेड ब्रेसलेट, नेकलेस और दूसरे रत्नों के गहने चुराए थे। उसने उन गहनों को आर्टिफिशियल समझ लिया और उसे जेड रिसाइकिलिंग की दुकान पर ले जाकर बेच दिया।

पुलिस के पूछने पर लड़की ने खोले राज

वांग ने चीनी पुलिस को बताया, "मुझे नहीं पता था कि वह इसे क्यों बेचना चाहती थी।" "उसने कहा कि उसे उस दिन पैसों की ज़रूरत थी। जब मैंने पूछा कि कितने, तो उसने मुझे बताया '60 युआन।' मैंने पूछा क्यों, और उसने कहा, 'मैंने किसी को लिप स्टड पहने देखा, और मुझे लगा कि वे बहुत अच्छे लग रहे हैं। मुझे भी एक चाहिए इसलिए मैंने उन गहनों को बेच दिया।'' वहीं, बेटी ली ने बताया कि लिप स्टड की कीमत 30 युआन थी, और दुकान ने उसे 30 युआन में एक और जोड़ी झुमके देने की पेशकश की, जिससे कुल कीमत 60 युआन हो गई। वांग की रिपोर्ट के बाद, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दुकान से आभूषण बरामद कर माँ को वापस कर दिया।

ये भी पढ़ें:

लड़की ने फोटो पोस्ट कर एडिट करने को कहा, अपने टैलेंट से इम्प्रेस करने वालों की लग गई लाइन

भाई को जिसने उकसाया उसे पाप लगेगा, शादी की खुशी में फूले नहीं समाया दूल्हा, डांस कर बनवा लिया अपना पोपट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।