Viral Video : 'धुरंधर' फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री के दौरान बजने वाला गाना FA9LA सॉन्ग बहरीनी रैपर फ़्लिपराची (Flipperachi) का एक अरबी रैप ट्रैक है। ये गाना अपने अनोखे स्वैग और म्यूजिक के कारण वायरल हुआ है। यह सीन इंस्टाग्राम रील्स पर धूम मचा रहा था जिसके बाद इस गाने पर लाखों लोगों ने रील्स बनाई। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो कर्नाटक से सामने आया है। इस वीडियो में कलबुर्गी में कांग्रेस विधायक के करीबी सहयोगी ने FA9LA गाने पर बंदूकें दिखाते हुए रील बनाई जिसके बाद पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए।
क्या है मामला
कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस के एक नेता ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के लोकप्रिय गीत की FA9LA नकल करते हुए एक रील बनाकर मुसीबत मोल ले ली है। कलबुर्गी से कांग्रेस विधायक के करीबी सहयोगी मतीन पटेल को वीडियो में पिस्तौल और बंदूक लहराते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कलबुर्गी पुलिस आयुक्त शरणप्पा एस डी ने कहा कि, 'सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति हथियार लहराता दिख रहा है। हम वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को जानते हैं। मैंने अधिकारियों को ये पता लगाने का आदेश दिया है कि वीडियो कहां बनाया गया और ये किस पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है।'
भारत में बंदूक के साथ रील बनाना गैरकानूनी है ?
भारत में बंदूक (या किसी भी असलहे/फायरआर्म) के साथ रील बनाना और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना ज्यादातर मामलों में गैरकानूनी माना जाता है, और यह गंभीर कानूनी परिणाम भुगत सकता है। हाल ही में दिल्ली पुलिस की 'Operation Shashtra' जैसी मुहिम में सैकड़ों लोगों पर FIR हुई, दर्जनों गिरफ्तार हुए सिर्फ सोशल मीडिया रील्स में बंदूक लहराने के लिए। प्रयागराज, कानपुर, कलबुर्गी, जाबलपुर, हरिद्वार जैसी जगहों पर रील बनाने वालों पर Arms Act के तहत कार्रवाई हुई चाहे हथियार असली हो या नकली/टॉय।
ये भी पढ़ें -
Video: दिल्ली मेट्रो का जबरा फैन हुआ ये विदेशी टूरिस्ट, जबरदस्त सुविधाएं देख कहा- 'लंदन से भी बेस्ट'
वॉशरूम के गेट पर WC का बोर्ड क्यों लगा होता है, आखिर क्या है इसका मतलब; हर किसी को जानना जरूरी