1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पार्टी कर रहा था कपल, ऊपर उड़ रहा प्लेन हो गया क्रैश, मौके पर ही पायलट की गई जान, देखें खतरनाक Video

पार्टी कर रहा था कपल, ऊपर उड़ रहा प्लेन हो गया क्रैश, मौके पर ही पायलट की गई जान, देखें खतरनाक Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 22, 2024 04:07 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 04:36 pm IST

सोशल मीडिया पर एक प्लेन क्रैश का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। प्लेन उस जगह पर क्रैश हुआ जहां एक कपल पार्टी कर रहा था। हादसे को देखने के बाद पार्टी में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

पार्टी कर रहे कपल के ऊपर ही प्लेन हो गया क्रैश।- India TV Hindi
पार्टी कर रहे कपल के ऊपर ही प्लेन हो गया क्रैश। Image Source : SOCIAL MEDIA

विमान दुर्घटना की खबरें आती रहती हैं लेकिन ऐसा कम ही होता है जब किसी प्लेन क्रैश का वीडियो सामने आया हो। फिलहाल ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें ये देखा जा सकता है कि एक पार्क में पार्टी कर रहे कपल के ऊपर एक प्लेन क्रैश हो जाता है। जिससे वहां का खुशनुमा माहौल पूरी तरह से बदल जाता है और लोगों की चीख-पुकार मच जाती है। मामला अमेरिका के मैक्सिको सिटी का है। जहां एक कपल ने अपने बच्चे के जन्म से पहले जेंडर रिवील समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में सैकड़ों लोग बच्चे का जेंडर जानने पहुंचे थे। कपल के इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए एक प्लेन को ऊपर से रंग बरसाने थे। प्लेन ऐसा कर भी रहा था तभी विमान दुर्घटना का शिकार हो जाता है।

रंग बरसाने आया प्लेन हुआ क्रैश

वीडियो में आगे ये भी देखा जा सकता है कि जब प्लेन कार्यक्रम स्थल पर ऊपर से रंगों कि वर्षा कर रहा था तब वहां मौजूद लोग रंगों की बारिश होते देख खुश हो जाते हैं। लेकिन कुछ समय बाद ही घटना स्थल पर चीखने चिल्लाने कि आवाज़ आने लगती है। दरअसल जैसे ही विमान कार्यक्रम स्थल के ऊपर उड़ान भर रहा होता है वैसे ही उस प्लेन का एक साइड खराब हो जाता है और विमान कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर जाकर क्रैश हो जाता है। हादसे में पायलट को काफी गंभीर चोटें आती है जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ समय बाद ही पायलट की मौत हो जाती है। पायलट का नाम लुइस एंजेल लोपेज हेरास है जिसकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है। 

वीडियो देखने के बाद पार्टी कर रहे लोगों पर भड़के यूजर्स

बता दें कि हादसे के बाद पार्टी कर रहे लोग घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त विमान को देखने तक नहीं गए। इतने बड़े हादसे के बाद भी लोग अपनी पार्टी में मस्त रहे। वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म X पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोग काफी गुस्से में नजर आएं। लोगों ने इस हादसे के बाद पार्टी कर रहे लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर किया। कई लोगों का कहना है कि आज के लोगों में दूसरों के लिए कोई संवेदना ही नहीं है। सभी लोग सिर्फ अपने धुन में मस्त रहते हैं। 

ये भी पढ़ें:

गुजरात के एक शख्स ने अनोखे तरीके से दिखाई भक्ति, भगवा रंग से सजाई अपनी जगुआर कार, देखें Viral video

Mauritius को भी राम भक्तों ने कर दिया भगवा, Video सोशल मीडिया पर मचा रहा है धूम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।