1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्रिकेट किट बैग बनाने वाले अपना माथा पकड़ लेंगे! बंदे ने बैट रखने के लिए किया गजब जुगाड़, देखें Video

क्रिकेट किट बैग बनाने वाले अपना माथा पकड़ लेंगे! बंदे ने बैट रखने के लिए किया गजब जुगाड़, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 27, 2025 01:30 pm IST,  Updated : Mar 27, 2025 01:34 pm IST

एक बंदे ने बैट और बॉल को रखने के लिए ऐसा जुगाड़ किया है जो कोई सोच भी नहीं सकता है। उसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में आपको कुछ और मिले या फिर न मिले, मगर जुगाड़ देखने को जरूर मिल जाएगा। आप जहां जाएंगे, वहां आपको कोई न कोई ऐसा मिल जाएगा जिसका दिमाग जुगाड़ करने में गजब का दौड़ता है। जितने भी लोग सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं, वो जानते ही होंगे कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं क्योंकि जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो वहीं पर वायरल होते हैं। कोई वाशिंग मशीन के लिए जुगाड़ करता है तो कोई मसालों के पैकेट के साथ जुगाड़ कर लेता है। कोई पुराने स्कूटर के साथ जुगाड़ बैठा लेता है तो कोई हेलमेट के लिए जुगाड़ू दिमाग चला लेता है। अभी एक नया जुगाड़ देखने को मिला।

ऐसा क्रिकेट किट बैग नहीं देखा होगा

आपने अब तक एक से बढ़कर एक तरह की क्रिकेट किट बैग देखी होगी। लेकिन शायद ही कभी पार्क में नॉर्मल तरीके से खेलने वाले लड़कों के पास क्रिकेट किट बैग देखी होगी। वो बैट, बॉल और स्टंप को हाथ में लेकर ही मैच खेलने पहुंच जाते हैं। लेकिन एक बंदे ने बैट और बॉल को रखने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया। उसने एक जींस के एक पैर के हिस्से को नीचे से और साइड से सील दिया और उसे बैट रखने के लिए किट बैग बना लिया। इतना ही नहीं उसे टांगने के लिए एक पट्टी भी लगा दी। अब उसके जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kumari_cricketer_aju नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 71 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमने गरीबी देखी है। दूसरे यूजर ने लिखा- 100% क्रिकेट लवर। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या आईडिया है। चौथे यूजर ने लिखा- क्रिकेट समाज में डर का माहौल है।

ये भी पढ़ें-

ई-रिक्शा वाले को अनपढ़ समझ रहा था यह बंदा, हो गया 500 रुपये का नुकसान, देखें Video

इस कारीगर के काम ने लोगों को सोचने पर किया मजबूर, आप भी देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।