क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। इस खेल में पासा कभी भी पलट सकते है। जब तक जीत ना मिल जाए तब तक किसी को भी क्रिकेट मैच जीतने के बारे में सोचना तक नहीं चाहिए। मैच के दौरान ऐसे कई टर्निंग प्वाइंट्स आते हैं जब खेल का रूख बदल जाता है और जीत किसी और के पाले में चली जाती है। क्रिकेट के ऐसे ही कई मौकों के हाइलाइट्स अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। जिन्हें देख किस्मत पर भरोसा और भी मजबूत हो जाता है। ऐसा लगता है कि क्रिकेट में किस्मत कभी भी बदल सकती है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें किस्मत का खेल देखा जा सकता है।
छक्का नहीं लगा फिर भी 1 बॉल पर टीम को मिले 6 रन
वायरल हो रहा यह वीडियो इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के मैच के दौरान का है। जहां फाल्कन राइजर्स हैदराबाद और केवीएन बैंगलोर स्ट्राइकर्स के बीच हुए एक मैच में गजब का नजारा देखने को मिला। मैच के दौरान फाल्कन राइजर्स के बल्लेबाज ने एक जोरदार शॉट मारा। शॉट लगते ही बॉल सीमा रेखा के पार चली गई लेकिन बैंगलोर के स्ट्राइकर्स के फील्डर ने बाउंड्री के पास शानदार छलांग लगाकर चार रन जाने से बचाया। अगले ही पल एक अन्य फिल्डर ने बॉल को बॉलर के पास थ्रो किया। जिसके बाद बॉलर बैट्समैन को आउट करने के लिए स्टंप पर बॉल फेंक कर मारा लेकिन बॉल विकेट पर लगने के बजाय दोबारा बाउंड्री के पार चली गई।
वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
इस तरह से फाल्कन राइजर्स हैदराबाद की टीम को एक बॉल पर 6 रन मिल गए। चार रन बाउंड्री के और बैट्समैन ने जो दौड़कर 2 रन लिए थे, उसे मिलाकर कुल 6 रन मिले। इस पल का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HitmanCricket नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 13 लाख लोगों ने देखा और 14 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर किस्मत के इस खेल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ये भी पढ़ें:
Video: मेकअप कर ऑनलाइन क्लास लेने बैठी थीं मैडम, बच्ची ने भरी क्लास में ले ली मौज