सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो लोग पोस्ट करते हैं। वहीं एक बड़ी आबादी सोशल मीडिया पर उन सभी तरह के वीडियो को देखती है। लोगों की पसंद के मुताबिक अलग-अलग वीडियो उनकी फीड पर आते रहते हैं और जो वीडियो सबसे अलग होते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखता है तो वो वायरल हो जाते हैं और वायरल कंटेंट लगभग सभी की फीड पर आते हैं। आपने भी खूब वायरल कंटेंट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको भावुक कर ही देगा। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
इस वीडियो में क्या है इमोशनल करने वाला?
जब भी कोई बच्चा पहली बार अकेले कहीं जाता है तो उसके मां-बाप उसे सभी जानकारी देते हैं कि बैठने के बाद (ट्रेन या बस में) बता देना, किसी अनजान से कुछ खाने के लिए नहीं लेना और अगर पैसे चाहिए हो तो बता दो। अब वायरल वीडियो में बिल्कुल इसका उल्टा हुआ। दरअसल एक अंकल कहीं जा रहे थे और तभी उनकी बेटी उनके पास पहुंचकर यही सब बात बोलने लगती हैं। बेटी की ये बातें सुनकर अंकल की आंखों में आंसू आ गए कि बेटी अब बड़ी हो गई है। वीडियो में फिर अंकल को उनकी बेटी गले लगा लेती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Brahma2910 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं वीडियो में लिखा है, 'मैंने पापा की तरह एक्ट करने का सोचा था लेकिन पापा सीरियस हो गए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पापा लोग ऐसे ही होते हैं स्वीट। दूसरे यूजर ने लिखा- बेटियां ऐसी ही होती है। तीसरे यूजर ने लिखा- उन दिनों की बहुत याद आती है। चौथे यूजर ने लिखा- दिल छूने वाला पल।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारत का इकलौता स्टेशन जहां से निकलते हैं सबसे ज्यादा रूट, नाम तो जरूर सुना होगा