1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'धुरंधर' में डांस के लिए अक्षय खन्ना सालों से कर रहे थे मेहनत ? वायरल मीम देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

'धुरंधर' में डांस के लिए अक्षय खन्ना सालों से कर रहे थे मेहनत ? वायरल मीम देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 27, 2026 04:46 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 04:46 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर पिछले दिनों अक्षय खन्ना का धुरंधर में डांस स्टेप खूब वायरल हुआ था। अब इससे जुड़ा एक मीम वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

dhurandhar, akshaye Khanna, f9ala Flipperachi, viral video, meme, viral news - India TV Hindi
अक्षय खन्ना का वायरल डांस स्टेप। Image Source : X/@THESIDMATHUR

Viral Video : बॉलीवुड फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना का एक सीन पूरे देश में तहलका मचा चुका है। फिल्म में रहमान डकैत (शेर-ए-बलोच) के किरदार में अक्षय की एंट्री बहरीनी रैपर फ्लिपराची के अरबी हिप-हॉप ट्रैक ‘FA9LA’ पर हुई थी। यह खलीजी स्टाइल का एनर्जेटिक गाना 2024 में रिलीज हुआ था, लेकिन फिल्म में इस्तेमाल होने के बाद यह भारत में सुपरहिट हो गया। अक्षय का डांस स्टेप्स सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि लोग इसे 2025 का सबसे बड़ा हुक स्टेप बता रहे हैं। अब इससे जुड़ा एक मीम वीडियो काफी वायरल हुआ है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक्स पर वीडियो हुआ वायरल 

इस वीडियो को एक्स पर @TheSidMathur नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'ये बंदा अपने पूरे करियर में एक ही स्टेप दोहराता आ रहा है। वायरल अब हुआ।' वीडियो में अक्षय खन्ना अपनी पुरानी कई फिल्मों में वही डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं जो धुरंधर में उन्होंने पर ‘FA9LA’ सॉन्ग पर किया था। वीडियो में उनकी पुरानी फिल्मों के उन्हीं दृश्यों को दिखाया गया है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बार्द कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'तो यह इसका सिग्नेचर स्टेप है। आदित्य धर द्वारा प्रामाणिक पीक डिटेलिंग को बरकरार रखा गया है।' दूसरे ने लिखा कि, 'कोशिश करो, एक दिन तुम वायरल जरूर करो।' तीसरे ने लिखा कि, 'सही समय और अवसर ही सफलता की कुंजी है।' चौथे ने लिखा कि, 'ये कदम पहले से तय नहीं थे। गाने के प्रति उनके शरीर की यह स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी'

विनोद खन्ना के डांस से भी हो चुकी तुलना

‘FA9LA’ गाने की धुन, अरबी-खलीजी बीट्स और अक्षय का दमदार लुक मिलकर अनोखा जादू रच गया। लोग इसकी तुलना एनिमल के ‘जमाल कुडू’ से कर रहे थे। कुछ फैंस का मानना है कि अक्षय ने अपने पिता विनोद खन्ना के पुराने डांस स्टाइल से प्रेरणा ली। वायरल क्लिप में विनोद खन्ना भी इसी तरह थिरकते दिखे थे।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

मिट्टी के तेल से किस चीज की खुशबू आती है, जिसे सूंघते ही नशा चढ़ जाता है; जानिए जवाब
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।