1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी तो बड़ी हेवी ड्राइवर निकली, स्कूटी चलाती सीधे दुकान में घुस गई, देखें Video

दीदी तो बड़ी हेवी ड्राइवर निकली, स्कूटी चलाती सीधे दुकान में घुस गई, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 24, 2024 10:43 am IST,  Updated : May 24, 2024 10:43 am IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की का स्कूटी चलाने का स्किल देखने को मिला। वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़की ने दुकान में भिड़ाई स्कूटी Image Source : SOCIAL MEDIA

आप जब भी सुबह अपनी नींद से उठते हैं तो सबसे पहले क्या करते हैं? अधिकतर लोगों की तरह शायद आप भी सबसे पहले अपने फोन को उठाकर सोशल मीडिया स्क्रोल करते होंगे। आप अगर ऐसा नहीं करते हैं तो भी अधिकतर लोग सबसे पहले यह करते हैं। सोशल मीडिया पर जाते ही उन्हें कई पोस्ट दिखते हैं। इसी बीच कोई ऐसा पोस्ट भी नजर आ जाता है जिसमें कोई मजेदार वीडियो होता है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हो। इसके बाद लोग उस वीडियो को देखकर आनंद उठाते हैं। हर रोज की तरह अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि दो महिलाए एक दुकान के अंदर बैठी हुई हैं। तभी एक महिला की नजर किसी चीज पर पड़ती है और वह वहां से भागते हुए आगे आती है। उस महिला के चेहरे पर परेशानी नजर आती है। तभी वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की स्कूटी चलाते हुए दुकान में आती है और वहां भिड़ा देती है। CCTV कैमरे में यह पूरा नजारा कैद हो जाता है और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @fewsecl8r नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद लोग भी मजे लेने लग गए। एक यूजर ने लिखा- दीदी को कोई कुछ नहीं बोलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- कोई कुछ नहीं बोलेगा, दुकान यहां नहीं होनी चाहिए थी। तीसरे यूजर ने लिखा- पता नहीं दुकान सड़क पर किसने बनाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- दुकान ही गलत जगह पर थी।

ये भी पढ़ें-

Video: महिलाओं की यह लड़ाई किसी जंग से कम नहीं, शहर वालों ने तो कभी देखा तक नहीं होगा

मगरमच्छ के बच्चों से भरे पूल में स्विमिंग करने कूद गया बच्चा, खौफनाक Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।