Viral Video : सोशल मीडिया इन दिनों अनोखे वायरल वीडियोज से भरा पड़ा है, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने नेटिजन्स के दिल जीत लिए हैं। एक साधारण सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी ड्यूटी के दौरान धुरंधर-2 फिल्म के गाने 'दिल पे ज़ख्म खाते हैं..' को इतनी सुरीली और भावपूर्ण आवाज में गाया कि सुनने वाले मंत्रमुग्ध हो गए। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shaivites_akshay नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक हाउसिंग सोसायटी में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्डअपनी चौकी पर बैठे हुए हैं। वे धुरंधर-2 का लोकप्रिय गाना 'दिल पे जख्म खाते हैं' वाला नुसरत फतेह अली खान का ट्रैक गा रहे हैं। उनकी आवाज में गजब की मिठास, दर्द और गहराई है। वर्दी पहने, साधारण सा दिखने वाला यह शख्स जैसे ही गाना शुरू करता है, पूरा माहौल बदल जाता है। सुरों की उड़ान, लय और भावनाओं का ऐसा संगम है कि सुनकर लगता है कोई प्रोफेशनल सिंगर गा रहा हो।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को अब तक तकरीबन लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'रुको ब्रो मैं माइक लेकर आ रहा हूं।' दूसरे ने लिखा कि, यूजर ने लिखा कि, 'वो आवाज जो दुनिया में नाम कमाने की हकदार है, सिर्फ एक कोने में सिमटने की नहीं।' तीसरे ने लिखा कि, यूजर ने लिखा कि, 'उसके हाथ देखो, ऐसा लग रहा है जैसे वो हारमोनियम बजा रहा हो, कमाल की मसल मेमोरी है!' चौथे ने लिखा कि, यूजर ने लिखा कि, 'ज़िम्मेदारी जीत गई.......हुनर हार गया।'
वीडियो में छिपा संदेश
यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक बड़ी सच्चाई भी दिखाता है। हमारे समाज में कई ऐसे लोग हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी की जद्दोजहद में अपनी प्रतिभा को दबाए रखते हैं। सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी कड़ी होती है रात-दिन की शिफ्ट, मौसम की मार, लेकिन फिर भी दिल में संगीत की धुन बसी रहती है। यह घटना हमें याद दिलाती है कि टैलेंट किसी पद, पैसे या प्लेटफॉर्म से नहीं बंधा। वह कहीं भी फूट सकता है, बस सही मौका चाहिए।कई सोशल मीडिया यूजर्स अब इस गार्ड को सपोर्ट करने की बात कर रहे हैं। कुछ तो कह रहे हैं कि उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में मौका मिलना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
धुरंधर-2 की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह का पहला ऑडिशन Video Viral, देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप