1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'डीएम अंकल! हमारे घर की रोड बनवा दीजिए...' बाराबंकी की नन्हीं बच्ची की डिमांड का Video हो रहा वायरल

'डीएम अंकल! हमारे घर की रोड बनवा दीजिए...' बाराबंकी की नन्हीं बच्ची की डिमांड का Video हो रहा वायरल

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Aug 26, 2026 10:09 am IST,  Updated : Aug 26, 2026 10:37 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्ची डीएम से गुहार लगाते हुए देखी जा सकती है।

Barabanki Girl Video, Viral Video, Aaj Ka Viral Video, Barabanki - India TV Hindi
बाराबंकी की नन्हीं बच्ची का वीडियो वायरल। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक नन्हीं बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र की इस मासूम बच्ची ने जिले के जिलाधिकारी (डीएम) से सड़क बनवाने की अपील की है। वीडियो में वह बड़ी मासूमियत से कहती है, “डीएम अंकल हमारे घर की रोड बनवा दीजिए। बहुत बड़े गड्ढे हैं। पानी भर जाता है। हम डूब गए थे।” 

वायरल वीडियो में बच्ची ने उठाया जरूरी मुद्दा 

वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास का बताया जा रहा है। बच्ची घर के सामने की खराब सड़क की समस्या बता रही है, जहां बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश में पानी भर जाने से आने-जाने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने नन्हीं बच्ची की हिम्मत की तारीफ की है। वे कह रहे हैं कि छोटी उम्र में इतनी साफ अपील करना वाकई प्रेरणादायक है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने लिखा कि बच्चों की आवाज अक्सर प्रशासन तक पहुंच जाती है। कुछ ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की, तो कुछ ने बच्ची की मासूमियत पर दिल छू लेने वाली टिप्पणियां कीं। 

 

अर्ध शहरी इलाकों में आम समस्या 

बाराबंकी जैसे जिलों में ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में सड़कों की खराब हालत आम समस्या है। बारिश के मौसम में गड्ढे और जलभराव से आम लोगों खासकर बच्चों को काफी परेशानी होती है। इस वीडियो ने एक बार फिर स्थानीय समस्याओं को उजागर कर दिया है। अभी तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जिलाधिकारी इस मामले का संज्ञान लेंगे और जल्द ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू होगा। स्थानीय निवासी इस मासूम अपील को गंभीरता से ले रहे हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 

(बाराबंकी से दीपक निर्भय की रिपोर्ट)

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

'हमने नई नदी का उद्घाटन किया है...' गुजरात में गर्दन तक डूबे पानी को दिखाकर बोला बैंक कर्मचारी, Video Viral 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।