Highlights
- जगर कुत्ते को जकड़कर उसे निगलने की कोशिश करता है, मगर 3 लड़के उसे बचाने की कोशिश करते हैं
- अजगर बड़े से बड़े और खतरनाक जानवर को भी निगल सकता है
Dog Python Fight Video: अजगर एक खतरनाक जीव है और जिसे वो अपना शिकार बना लेता है उसका बचना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अजगर ने कुत्ते को अपना शिकार बनाया है। अजगर बड़े से बड़े और खतरनाक जानवर को भी निगल सकता है ऐसे में एक नाजुक सा छोटा सा डॉग अपने आपको अजगर से कैसे बचाता। उस बेचारे डॉग को अजगर लपेट लेता है और उसे जान से मारने की पूरी कोशिश करता है। डॉग अपने आपको बचाने की कोशिश करता है मगर वो फेल हो जाता है। मगर कुछ लोग फरिश्ते बनकर आते हैं, ऐसा ही उस डॉगी के लिए हुआ, जिसके लिए फरिश्ते बनकर आए 3 लड़के।
Related Stories
चमत्कार! अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुई महिला, ताबूत खटखटा कर बोलीं- 'मैं जिंदा हूं'
कुत्ते को अजगर ने बनाया निशाना
वायरल हो रहे वीडियो में हम देख सकते हैं कि अजगर कुत्ते को जकड़कर उसे निगलने की कोशिश करता है, मगर वहां मौजूद तीन लड़कों की नजर उस पर पड़ती है और वो उसे बचाने की कोशिश में लग जाते हैं। एक बच्चा पत्थर उठाता है तो एक डंडा। काली पोशाक में एक लड़के ने तो उसे बचाने में अपनी जान खतरे में डाल दी। वो न सिर्फ अजगर का मुंह दबाता है बल्कि हाथ से पकड़कर उसे खींच लेता है, जिसकी वजह से कुत्ते की जान बच जाती है।
Viral : खुद को जवां रखने के लिए ये शख्स 6 साल से पी रहा है खुद का यूरिन, पूरी खबर उड़ा देगी होश
यहां देखिए वीडियो
किसने शेयर किया है वीडियो
ये वीडियो सोशल मीडिया पर beauty.wildlifee नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है और काफी भयानक लग रहा है।