1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: कुत्ते और बिल्ली ने करतब दिखाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखिए मजेदार वीडियो

Viral: कुत्ते और बिल्ली ने करतब दिखाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखिए मजेदार वीडियो

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Sep 21, 2021 05:28 pm IST,  Updated : Sep 21, 2021 06:29 pm IST

इंटरनेट पर एक कुत्ते और बिल्ली का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों ने अलग-अलग करतब दिखाया है।

कुत्ते और बिल्ली का मजेदार वीडियो- India TV Hindi
कुत्ते और बिल्ली का मजेदार वीडियो   Image Source : INSTAGRAM/GUINNESSWORLDRECORDS

 हम सभी जानते ये जानते हैं कि हम इंसानों के अंदर बहुत से हुनर होते हैं। लेकिन कई बार जानवरों में भी ऐसे हुनर देखने को मिल जाते हैं जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। इंसानों की तरह जानवर भी करतब दिखाने में माहिर होते हैं। आपने लोगों को तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए जरूर देखा होगा लेकिन किसी जानवर को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए बहुत कम लोगों ने ही देखा होगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसे देखने के बाद लोग दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। 

दरअसल, इंटरनेट पर एक कुत्ते और बिल्ली का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों ने अलग-अलग करतब दिखाया है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि डॉग और बिल्ली एक साथ स्कूटर पर सवार हैं। दोनों इस पर सवार होकर इसे बड़ी ही अच्छी तरह से चला रहे हैं। इस वीडियो में पहले बिल्ली साइकिल की सीट पर बैठी हुई है और कुत्ता पीछे से धक्का मारते हुए साइकिल को चलाता है। उसके बाद दोनों को एक गाड़ी में बैठा हुआ देखा जा सकता है जहां वो गाड़ी के अंदर बैठकर उसे बड़े ही आराम से चलाते हैं। इतना ही नहीं दोनों एक महिला के साथ बैठकर किताब भी पढ़ते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर guinnessworldrecords ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि साशिमी और लॉलीपॉप को 4.37 सेकेंड में इस काम को पूरा किया। सशिमी और लॉलीपॉप सबसे अच्छे दोस्त हैं। लॉलीपॉप और सशिमी दोनों ने अकेले स्कूटर का मज़ा लेते हुए पांच मीटर तक स्कूटर चलाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट कुछ इस तरह से वर्कआउट करते आए नजर, देखिए वायरल वीडियो

 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने तस्वीर शेयर कर फैंस को बताया टेंशन दूर करने का देसी तरीका

Video: पानी में डूब रही बच्ची की कुत्ते ने यूं बचाई जान, लोग बहादुरी की कर रहे हैं तारीफ

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।