1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ट्रक ड्राइवर के हॉर्न से परेशान होकर कार सवार शख्स ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले ये तो जेठालाल..

Video: ट्रक ड्राइवर के हॉर्न से परेशान होकर कार सवार शख्स ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले ये तो जेठालाल..

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Sep 20, 2021 09:19 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 09:19 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स हॉर्न से परेशान होकर अपनी गाड़ी से बाहर आकर डांस करने लग जाता है।

viral- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक मजेदार वीडियो Image Source : INSTAGRAM/GIEDDE

आजकल हर किसी को अपनी गाड़ी को दूसरे से आगे निकालने की जल्दी रहती है।  ऐसे में अगर कोई रास्ते में आपके लिए मुसीबत बन जाए तो फिर बहुत गुस्सा आता है। कई बार लोगों को कहीं जाने की इतनी जल्दी होती है कि ट्रैफिक सिग्नल पर भी अपनी गाड़ी में बैठे हुए जोर-जोर से हॉर्न बजाने लगते हैं। वहीं कुछ लोग ट्रैफिक सिग्नल पर ऐसी अजीबोगरीब चीजें कर देते हैं जिसका वीडियो इंटरनेट पर आते ही सुर्खियां बटोरने लगता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स हॉर्न से परेशान होकर अपनी गाड़ी से बाहर आकर डांस करने लग जाता है। 

Related Stories

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रैफिक सिग्नल पर कई सारी गाड़िया खड़ी हुई हैं। इन गाड़ियों में से ही एक कार के पीछे ट्रक खड़ा नजर आ रहा है। ट्रैफिक सिग्नल के दौरान ट्रक ड्राइवर लगातार अपना हॉर्न बजा रहा होता है। हॉर्न बजाता देखकर कार सवार शख्स परेशान होकर अपनी गाड़ी में से बाहर निकलता है और वहीं पर डांस करने लगता है। आमतौर पर तो लोग किसी गाने या फिर बैंड की धुन पर थिरकते हैं लेकिन ये शख्स हॉर्न के साउंड पर डांस कर रहा है। इस शख्स के डांस मूव्स को देखकर आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। इसका डांस वाकई काफी मजेदार है। 

इस डांस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर  giedde नाम के एक पेज ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है - आपदा को अवसर में बदल दिया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 27 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं यूजर्स इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा- ये तो जेठालाल वाला स्टेप्स कर रहा है।

एक अन्य यूजर ने लिखा - इसे कहते हैं टैलेंट।

Video: पानी में डूब रही बच्ची की कुत्ते ने यूं बचाई जान, लोग बहादुरी की कर रहे हैं तारीफ

सॉस, सूखे मेवे और मीठे आम की चटनी से बनी अजीबोगरीब 'आइसक्रीम चाट', वीडियो देख लोगों ने यूं निकाली भड़ास

असहाय जानवर को जंजीरों से बांधकर मजे के लिए तस्वीरें खिंचवा रहे लोग, सोशल मीडिया पर उमड़ा यूजर्स का गुस्सा​

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।