Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. असहाय जानवर को जंजीरों से बांधकर मजे के लिए तस्वीरें खिंचवा रहे लोग, सोशल मीडिया पर उमड़ा यूजर्स का गुस्सा

असहाय जानवर को जंजीरों से बांधकर मजे के लिए तस्वीरें खिंचवा रहे लोग, सोशल मीडिया पर उमड़ा यूजर्स का गुस्सा

Written by: India TV Viral Desk Published : Sep 18, 2021 04:10 pm IST, Updated : Sep 18, 2021 04:10 pm IST

बाघ यूं तो खूंखार जानवर है लेकिन उसे जंजीरों से बांधकर कुछ लोग खुद जानवरों जैसे बर्ताव कर रहे हैं। ऐसे लोगों को क्या कहेंगे आप।

tiger- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/ @MOVETHEWORLD जंजीरों से बंधा बाघ  

प्रकृति में इंसान हो या जानवर, सबके लिए एक खास दुनिया बनाई गई है। लेकिन जब इंसान जानवरों की दुनिया में हस्तक्षेप करता है तो वो जंगल को उथल पुथल कर देता है। बाघ, शेर, चीते जैसे जानवर जंगल में ही खूंखार हैं, इन्हें इंसानों की दुनिया में एंटरटेनमेंट का साधन बना दिया गया है। एक असहाय जानवर को जंजीरों में बांधकर मजे लेते लोगों का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखर आपको भी गुस्सा आना लाजमी है। 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो न सिर्फ परेशान करने वाला है बल्कि डरावना भी है। इस वीडियो को देखकर आप अचंभित होकर ये सोचने पर मजबुर हो जाएंगे कि क्या कोई खूंखार जानवर को भी जंजीरों से बांधकर तस्वीर खिंचवा सकता है। दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते है कि बेजुबान के पैरों पर जंजीर बंधी हुई है और वहां आसपास खड़े लोग उसके साथ ऐसे तस्वीरें खिंचवा रहे हैं कि मानों जैसे वो कोई एंटरटेनमेंट की चीज  हो।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की बाघ के पास बैठ कर फोटो खींचवा रही है। वहीं पास में एक शख्स भी खड़ा है जो लड़की को गाइड कर रहा है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो शायद केयर टेकर है और उसने अपने हाथों में एक डंडा भी पकड़ा हुआ है। लड़की भी बड़े आराम से बाघ के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रही है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाघ के एक पैर को जंजीर से बांधा गया है। इसके पैर जंजीर से बंधे होने के कारण वो ज्यादा घूम नहीं पा रहा है।

इस वीडियो को ट्विटर पर @MoveTheWorld ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि - बाघ का जीवन अत्यंत अंधकारमय है। वे अक्सर अपना आराम का समय जंजीरों से बंधे हुए और सीमित जगह पर बिताते हैं। ये जंगली जानवरों की जिंदगी नहीं है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियां भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा - बेचारा बाघ। यह प्रकृति की इतनी अद्भुत शक्ति को बांधकर रखने के लिए आपराधिक क्रूरता है।  एक अन्य यूजर ने लिखा - यह क्रूरता है और पूरी दुनिया  में इसे बैन करना चाहिए। इसके अलावा भी कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने भड़ास निकाली है।

Viral: प्यासे कबूतर को बच्चे ने अनोखे अंदाज में पिलाया पानी, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

 Viral : प्यासी बिल्ली ने गिलास से पिया पानी, साथ बैठे बच्चे के एक्सप्रेशन देख होंगे हैरान​

Viral : पानी में डूबते बच्चे को हाथियों ने यूं बचाया, वीडियो देखकर लोग बोले: इसे कहते हैं परिवार​

 

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement