1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: फैक्ट्री में काम करने वाले लड़के की आवाज पर फिदा हुए लोग, बोले- 'कारीगर नहीं कलाकार हैं आप'

Viral: फैक्ट्री में काम करने वाले लड़के की आवाज पर फिदा हुए लोग, बोले- 'कारीगर नहीं कलाकार हैं आप'

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Sep 17, 2021 04:30 pm IST,  Updated : Sep 17, 2021 04:45 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कारखाने में काम करने वाला एक लड़का गाना गाते नजर आ रहा है। उसकी आवाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

man working in factory - India TV Hindi
गाना गाते हुए लड़का  Image Source : INSTAGRAM/GIEDDE

व्यक्ति के अंदर अगर प्रतिभा है तो वो कभी न कभी सामने आ ही जाती है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं। जिनमें कभी भिखारी तो सब्जी बेचने वाला या कोई गरीब अपनी कला का प्रदर्शन करते नजर आता है। कई बार ऐसे लोग सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर काफी मशहूर भी हुए हैं। अब इसी से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। 

कौन है इंदौर के ट्रैफिक सिग्नल पर डांस करने वाली श्रेया कालरा? 'रोडीज' में आईं थी नजर

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का ‘बाजीगर’ गाने का रीमेक गा रहा है। इस गाने के बोल हैं ‘कारीगर ओ कारीगर'। लड़के ने जिस अंदाज में गाना गाया उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उसकी आवाज बेहतरीन है। लोग इस आवाज पर फिदा हो गए। लोगों के रिएक्शन से ये बात साफ है कि वो इस लड़के को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। 

लोग इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-'कारीगर नहीं कलाकार हैं आप'। वहीं, दूसरे ने लिखा-'क्या आर्टिस्ट है यार'। लोग इस लड़के के हुनर की सराहना कर रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘giedde’नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 2500 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Viral: प्यासे कबूतर को बच्चे ने अनोखे अंदाज में पिलाया पानी, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Viral: साइकिल पर बैठकर शख्स ने यूं बनाई दाढ़ी, लोग बोले - ई बिहार है जनाब, ईहां कुछ भी असंभव ना है

इंदौर में बीच सड़क पर लड़की ने किया डांस, वीडियो वायरल होने के बाद यूं मचा बवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।