आज कल सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के क्यूट और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनके वीडियोज को लोग काफी पंसद भी करते हैं। कई बार ऐसे वीडियोज भी सामने आ जाते हैं, जिनको देखने के बाद आप सोच में पड़ जाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिरण के उपर बंदर बैठा हुआ नजर आ रहा है। बंदर का ये फनी अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Related Stories
वायरल हो रहे इस वीडियो में हिरण और बंदर किसी सड़क पर नजर आ रहे हैं। जिसमें बंदर हिरण के उपर बैठकर सड़क पर जा रहा है। वायरल वीडियो में बंदर ने हिरण की पीठ को पकड़ा हुआ है, ताकि वो गिर न जाए। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि मानो ये बंदर जबरदस्ती हिरण के ऊपर चढ़ा हुआ है और उसे हिरण की पीठ से उतरने का बिल्कुल मन नहीं है। वहीं बंदर इस सफर का भरपूर आनंद लेते हुए दिख रहा है। जब हिरण दौड़ने लगता है तो बंदर हिरण को दौड़ने से रोकता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में बंदर और हिरण में काफी क्यूट लग रहे हैं।
Viral: बकरी के बच्चों ने उठाया झूले का लुत्फ, देखिए मजेदार वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर viralhog नाम के एक पेज ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है - यह बंदर जाने नहीं देने वाला था।
यूजर्स इस वीडियो पर कंमेट भी कर रहे हैं।
एक य़ूजर ने लिखा - इनकी दोस्ती देखने लायक है।
एक अन्य यूजर ने लिखा - बंदर फ्री में सफर का मजा ले रहा है।
असहाय जानवर को जंजीरों से बांधकर मजे के लिए तस्वीरें खिंचवा रहे लोग, सोशल मीडिया पर उमड़ा यूजर्स का गुस्सा