1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. India To London: भारत के इस शहर से चलती थी बस, 11 देशों से होता था 70 दिनों का सफर

India To London: भारत के इस शहर से चलती थी बस, 11 देशों से होता था 70 दिनों का सफर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 02, 2024 11:40 am IST,  Updated : Jun 02, 2024 11:40 am IST

कई लोग इस बात पर यकीन नहीं करते कि भारत से लंदन के लिए बस भी चला करती थी। लेकिन यह सच है। भारत से लंदन जाने के लिए बस सेवा शुरू की गई थी।

बस जो भारत से लंदन जाती थी- India TV Hindi
बस जो भारत से लंदन जाती थी Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अगर आपको भारत के किसी भी कोने से लंदन जाना हो तो उसके लिए एकमात्र जो साधन है। वह फ्लाइट है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब लंदन जाने के लिए भारत से बस चला करती थी। आपको लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे लेकिन यह बिल्कुल सच है। आपको यकीन करना ही होगा कि भारत से लंदन जाने के लिए बस चला करती थी।

दुनिया की सबसे लंबी बस यात्रा

बता दें कि, 70 के दशक में लंदन के लिए कोलकाता से बस चला करती थी। इस बस सेवा को सिडनी की अलबर्ट नाम की एक टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी संचालित करती थी। कोलकाता से लंदन के लिए चलने वाली ये बस सेवा उस वक्त दुनिया की सबसे लंबी बस यात्रा हुआ करती थी। जब यह बस कोलकाता से खुलती थी तो सबसे पहले नई दिल्ली जाती थी। फिर पाकिस्तान पहुंचती थी और इसके बाद यह बस अफगानिस्तान, ईरान, तुर्की, बेल्जियम, युगोस्लाविया, आस्ट्रिया, पश्चिम जर्मनी, बुल्गारिया से होते हुए इंग्लैंड में घुसती थी। लंदन के लिए जाने वाली इस बस में बड़े पैमाने पर यात्री सफर करते थे। यह बस लंदन से वापस भारत भी अपने निर्धारित रूट से ही आती थी।  

इस बस में बड़े पैमाने पर यात्री सफर करते थे
Image Source : SOCIAL MEDIAइस बस में बड़े पैमाने पर यात्री सफर करते थे

कितना था बस का किराया

साल 1972 में कोलकाता से लंदन जाने के लिए इस बस सेवा का किराया 145 पाउंड था। लेकिन बाद में इस बस का किराया बढ़ा दिया गया। इस किराए में बस का भाड़ा, खाना और रास्ते में ठहरने के लिए होटल का खर्चा शामिल था। इस बस से सफर करने वाले यात्रियों को स्लीपिंग बर्थ की सुविधा मिलती थी। इसके साथ ही यात्री खिड़की से बाहर का नजारा भी देख सकते थे। इसके अलावा बस में सैलून, किताबों को पढ़ने की जगह और बाहर का नजारा लेने के लिए एक खास बालकनी भी थी। बस का ये दावा था कि इतनी आरामदायक यात्रा आपको कहीं भी नहीं मिलेगी। जिसमें आपको ऐसा लगे कि आप घर में ही हो। इस बस में एक बात का जरूर ध्यान रखा जाता था कि लोगों की यात्रा आरामदायक और यादगार रहे। ये बस सेवा 1973 तक जारी रही। उसके बाद यह बंद हो गई। 

बस की टिकट
Image Source : SOCIAL MEDIAबस की टिकट

ये भी पढ़ें:

इस नाई के यहां बाल कटवाने के लिए जिगरा चाहिए, हेयर कटिंग का यह Video देख लोगों की हवा ही निकल गई

कांच की बोतलों पर टिका दी भारी भरकम सिलाई मशीन, Video में चचा का कमाल देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।