1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Dulhan ka Video: प्री-वेडिंग शूट में धड़ाम से गिरा कैमरामैन, दुल्हन की भी निकल गई हंसी, खूब हुआ मजाक

Dulhan ka Video: प्री-वेडिंग शूट में धड़ाम से गिरा कैमरामैन, दुल्हन की भी निकल गई हंसी, खूब हुआ मजाक

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 27, 2023 04:42 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 04:42 pm IST

हमारे पास जो वीडियो मौजूद है वह एक गांव का सीन है जहां प्री वेडिंग शूट में कैमरामैन खुद हंसी का पात्र बन गया। कैमरामैन लड़की को तरह तरह के पोज देने को कहता है लेकिन जब वह उसका डेमो करके दिखाता है तो फिर कुछ ऐसा होता है जिसे देख आपको हंसी आएगी।

Dulhan ka Video funny wedding video viral omg video of pre wedding shoot google trends cameraman wed- India TV Hindi
प्री-वेडिंग शूट में धड़ाम से गिरा कैमरामैन Image Source : SOURCE/INSTAGRAM

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह तरह के कई मजाकिया वीडियो वायरल होते रहते हैं। रील्स पर शादियों के मौसम में भर-भरकर शादियों से संबंधित रील्स देखने को मिलते हैं। इन रील्स में कबी जीजा साली का मजाक होता है तो कभी डांस का फंक्शन तो कभी अन्य प्रकार को कार्यक्रम। आज एक वीडियो हमारे हाथ लगा है। इस वीडियो में आप प्री-वेडिंग शूट किया जा रहा है। फोटोग्राफी के दौरान इस वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिलता है जिसे देखकर आपको मजा आएगा।

प्री-वेडिंग शूट का वीडियो

प्री वेडिंग शूट में शादी से पहले फिल्मी अंदाज में या किसी कहानी के जरिए लड़का-लड़की के रिलेशन को निखार देने के लिए फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की जाती है। इसमें कई बार दोनों के बीच शुरू होने वाली कहानी को दर्शाया जाता है। लेकिन हमारे पास जो वीडियो मौजूद है वह एक गांव का सीन है जहां प्री वेडिंग शूट में कैमरामैन खुद हंसी का पात्र बन गया। कैमरामैन लड़की को तरह तरह के पोज देने को कहता है लेकिन जब वह उसका डेमो करके दिखाता है तो फिर कुछ ऐसा होता है जिसे देख आपको हंसी आएगी।

हंसी का पात्र बना कैमरामैन

कैमरामैन इस प्री वेडिंग शूट में लड़की को खेत में ले जाता है। लड़की को वह पोज देने के लिए कहता है और चलकर आने के लिए कहता है। इसपर लड़की कहती है कि वह इतनी पतली जगह पर कैसे चलेगी। इसके बाद डेमो देने के लिए खुध कैमरामान आगे आता है। वह जैसे ही वहां चलने का प्रयास करता है कि बुरी तरह गड्ढे में गिर जाता है। इसके बाद वहां खड़े लोग खिलखिलाकर हंसने लगते हैं। स्मार्ट बनने के चक्कर में कैमरामैन खुद हंसी का पात्र बन जाता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kannu_mishraji नाम के चैनल से अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अबतक हजारों लाइक्स आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Ladki Ka Video: पापा की परी को स्टंट करना पड़ा भारी, मुंह के बल धड़ाम से गिरी नीचे, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।