1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हर रात तबेले में आकर गाय से लिपट जाता है तेंदुआ, गौ माता को ही मान बैठा है अपनी मां

हर रात तबेले में आकर गाय से लिपट जाता है तेंदुआ, गौ माता को ही मान बैठा है अपनी मां

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 10, 2025 04:28 pm IST,  Updated : Feb 10, 2025 04:28 pm IST

एक गाय के तबेले में हर रात तेंदुआ आता है और आकर गाय से लिपट जाता है। ऐसा दावा है कि वह तेंदुआ उस गाय को अपनी मां मानता है। ये दावा सोशल साइट एक्स पर जितेन्द्र कुमार नाम के एक यूजर ने किया है।

गाय के साथ तेंदुए की तस्वीर- India TV Hindi
गाय के साथ तेंदुए की तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आए दिन हैरान कर देने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। हाल में एक ऐसा ही मामला फिर से सामने आया है। जिसने सभी लोगों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, सोशल साइट एक्स पर जितेन्द्र कुमार नाम के एक यूजर का पोस्ट इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें यूजर ने एक गाय और तेंदुए की तस्वीर को शेयर कर मां-बेटे के एक अटूट रिश्ते की कहानी बयां की है।

गाय के पास आकर बैठता है तेंदुआ

पोस्ट में यूजर का दावा है कि एक गाय के पास हर रोज रात को एक तेंदुआ आता है। इतना ही नहीं वह तेंदुआ उस गाय के साथ लिपटकर सोता है। गाय के मालिक को इसकी भनक तब लगी जब उसने तबेले में एक सीसीटीवी कैमरा लगवाया। जिसमें उसने देखा कि एक तेंदुआ हर रात को उसके गाय के पास आकर बैठ जाता है। कभी-कभी को वह उससे लिपटा हुआ भी नजर आता है। जब गाय के मालिक ने इस नजारे के पीछे की वजह जानने के लिए गाय के पुराने मालिक से इस बारे में पूछताछ की तो उसे पता चला कि ये तेंदुए उस गाय को ही अपनी मां मानता है।

गाय को मां समझता है तेंदुआ

गाय के पिछले मालिक ने बताया कि जब ये तेंदुए मात्र 20 दिन का था, तब उसकी मां को मार दिया गया था। जिसके बाद इसी गाय ने उस तेंदुए के बच्चे को अपना दूध पिलाकर उसे बड़ा किया। बड़े होने के बाद तेंदुआ आखिरकार जंगल चला गया। लेकिन अब वह तेंदुआ हर रात को उस गाय के पास आकर बैठता है और उसे ही अपनी मां मानता है। सोशल साइट एक्स पर इस पोस्ट को @HinduJitendra6 नाम के यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने यह घटना गुजरात की बताई है। हालांकि इंडिया टीवी यूजर के इस दावे की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें:

इंग्लिश के चक्कर में पंचर वाले से सेट हो गई लड़की, शादी के बाद पता चली सच्चाई, Video शेयर कर सुनाया अपना दुख

'एक ही तो दिल है माही भाई कितनी बार जीतोगे', बाइक से जा रहे MS Dhoni ने फैन के साथ जो किय वह देख दिन बन जाएगा आपका

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।