1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये Video सब लोग फटाफट देख लो, बहुत जल्द आप सभी को इस ट्रिक की पड़ेगी जरूरत

ये Video सब लोग फटाफट देख लो, बहुत जल्द आप सभी को इस ट्रिक की पड़ेगी जरूरत

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 09, 2025 11:35 am IST,  Updated : Oct 09, 2025 11:35 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो में दिखने वाला ट्रिक आप सभी को बहुत जल्द काम आने वाला है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

Jugaad, Jugaad for Diwali- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/HEYITSVAASU

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों का मनोरंजन भी होता है और उन्हें कुछ सीखने को भी मिल जाता है जो बाद में उनकी मदद करता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे तमाम वीडियो आप भी देखते होंगे क्योंकि कई सारे वायरल जो हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी दिवाली आने वाली है और उससे पहले सफाई तो सभी के घर में होती है। अब सफाई के दौरान धूल से बचने के लिए लोग तरह-तरह से अपने मुंह को ढकते हैं मगर वायरल वीडियो में एक बंदा किसी दूसरे वीडियो को देखकर टी-शर्ट से नाक और मुंह को ढकने का ट्रिक सीख रहा है। वीडियो में दिखता है कि वो दूसरा वीडियो देखकर यह ट्रिक सीखता है और फिर  उसके बाद वो भी अपने काम में लग जाता है। आप जब दिवाली की सफाई करेंगे तो ये वाला ट्रिक आपको भी पता होना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर heyitsvaasu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 56 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सेव कर लेता हूं, काम आएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत इन्फोर्मेटिव, चश्मा भी लगा लो आंखें भी बची रहेंगी। तीसरे यूजर ने लिखा- सेव कर ली भाई मैंने। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस दिवाली पता नहीं किस क्लास की मार्कशीट मिलेगी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

एक जगह और दो मौसम, ये तो कमाल हो गया, बारिश का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

कहां से आती हैं ऐसी खूंखार महिलाएं! आंटी जी का वायरल Video देख आपका होगा मनोरंजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।