1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: एक सीट और दो दावेदार, इसके बाद चलती ट्रेन में घूसे और लातों से हुए वार

Viral: एक सीट और दो दावेदार, इसके बाद चलती ट्रेन में घूसे और लातों से हुए वार

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 25, 2023 10:07 pm IST,  Updated : Nov 25, 2023 10:07 pm IST

ट्रेन में सीट के लिए एक जवान शख्स और बुजुर्ग व्यक्ति के बीच बहस हो गई। यह बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई की बात हाथापाई तक पहुंच गई। लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
चलती ट्रेन में सीट के लिए भिड़ गए दो शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

ट्रेन में सफर करने के लिए हर कोई अपना टिकट खरीदता है और उसके बाद ही सफर करता है। कई बार टिकट होने के बाद भी बैठने के लिए कुछ लोगों में बहस हो जाती है। ऐसा कई बार आपने भी ट्रेन या फिर बस में देखा ही होगा। अभी सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सीट के लिए दो लोगों के बीच बहस हो गई। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लड़ाई इस बात पर हुई कि बुजुर्ग व्यक्ति को पूरा सीट चाहिए था।

वायरल हो गया वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लड़ाई का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 3 मिनट 45 सेकेंड के इस वीडियो में दो लोग आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक शख्स जवान नजर आता है तो वहीं दूसरे शख्स की दाढ़ी को देखकर लगता है कि वह बुजुर्ग व्यक्ति है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि काले टी-शर्ट पहना शख्स ट्रेन की सीट पर बैठा हुआ है। तभी दूसरा शख्स उसका सामान उठाकर फेंकने के लिए चल पड़ता है। इसके बाद उस युवक को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं होता है और दोनों पूरे वीडियो में लड़ाई करते हुए नजर आते हैं।

यहां देखिए वायरल वीडियो

लोगों ने कही ये बात

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि भारतीय रेलवे में एक जवान और एक बूढ़े शख्स के बीच लड़ाई हुई क्योंकि बूढ़ा शख्स पूरी सीट चाहता था। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- किसी ने भी इस लड़ाई को रोकने की कोशिश नहीं की, इस बात का दुखा है। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी हो, अपने से बड़े को ऐसे नहीं मानना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- चचा पूरे जोश में हैं।

ये भी पढ़ें-

कभी देखा है इतना Dedicated चोर! 2 महीने बाद चोरी की अधूरी वारदात को दिया अंजाम और उड़ा ले गया...

Viral: भोजपुरी गाने पर देसी ठुमके लगाकर वायरल तो हो गई ये लड़कियां, लेकिन अब...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।