1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Google के पूर्व MD ने पिता को गिफ्ट की Apple MacBook, शेयर किया उनका मजेदार रिएक्शन; देखें Viral Post

Google के पूर्व MD ने पिता को गिफ्ट की Apple MacBook, शेयर किया उनका मजेदार रिएक्शन; देखें Viral Post

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 27, 2026 07:18 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 07:18 pm IST

Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में Google के पूर्व MD ने बताया कि जब उन्होंने पिता को एप्पल की मैकबुक गिफ्ट की तो उनका कैसा रिएक्शन था।

Apple MacBook Neo, Google ex MD Post, Viral Post, Viral News, Viral News in Hindi- India TV Hindi
गूगल के पूर्व एमडी ने गिफ्ट की मैकबुक। Image Source : X/@PARRYSINGH

Viral Post : टेक जगत के बड़े पद पर रह चुके व्यक्ति के पिता का सादा और व्यावहारिक रिएक्शन सोशल मीडिया पर हंसी का माहौल बना रहा है। Google के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर परमिंदर सिंह ने अपने पिता को नई Apple MacBook Neo गिफ्ट की। लेकिन अनपैकिंग के दौरान पिता ने लैपटॉप की तरफ ध्यान देने की बजाय उसके बॉक्स को पकड़ लिया और पंजाबी में जोरदार अंदाज में कहा – 'एह डब्बा कोई नी फंकेगा (इस डिब्बे को कोई नहीं फेंकेगा)।' सोशल मीडिया पर ये पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई है और लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

एक्स पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन 

एक्स पर इस पोस्ट को @parrysingh नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस पोस्ट को 143,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और कई यूजर्स ने अपने मिलते-जुलते अनुभव और मजेदार कमेंट्स शेयर किए हैं। कई लोगों को पिता की प्रतिक्रिया पुरानी यादों को ताजा करने वाली और बेहद प्रासंगिक लगी। एक यूजर ने लिखा, "यह भारतीय अभिभावकों की ऊर्जा का चरम उदाहरण है, उनके लिए डिब्बा हमेशा ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।" दूसरे ने लिखा कि, "लैपटॉप आते-जाते रहते हैं, लेकिन डिब्बा हमेशा रहता है।" तीसरे यूजर ने कहा कि, "मेरे पिताजी ने तो 10 साल पुराने डिब्बे भी संभाल कर रखे हैं, शायद कभी काम आ जाएं।" एक यूजर ने मजाक में कहा, "उस डिब्बे में अब महत्वपूर्ण दस्तावेज़, तार और शायद कुछ भी उपयोगी नहीं रखा जाएगा।" जबकि दूसरे ने कहा, "हर भारतीय घर में ऐसे डिब्बों का एक गुप्त भंडार होता है।"

पोस्ट में दिखा पी​ढ़ियों का अंतर

यह वीडियो/पोस्ट न सिर्फ हंसी का सबब बना, बल्कि भारतीय संस्कृति की सादगी को भी उजागर करता है। जहां एक ओर नई जेनरेशन महंगे गैजेट्स और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की तरफ आकर्षित होती है, वहीं पुरानी पीढ़ी अभी भी “reuse and recycle” का जीता-जागता उदाहरण है। Apple का प्रीमियम बॉक्स भी पिता की नजर में सिर्फ डब्बा ही रहा, जिसे फेंकना गुनाह लगता है। परमिंदर सिंह के इस पोस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटी-छोटी पारिवारिक कहानियां कितनी बड़ी छाप छोड़ सकती हैं। लाखों लोग इससे जुड़ रहे हैं क्योंकि हर भारतीय घर में ऐसी कोई न कोई कहानी जरूर है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

मिट्टी के तेल से किस चीज की खुशबू आती है, जिसे सूंघते ही नशा चढ़ जाता है; जानिए जवाब
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।