1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर गिरा नोट उठा रहा था शख्स, हुआ कुछ ऐसा कि अब जीवन में कभी पैसे को हाथ नहीं लगाएगा

सड़क पर गिरा नोट उठा रहा था शख्स, हुआ कुछ ऐसा कि अब जीवन में कभी पैसे को हाथ नहीं लगाएगा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 27, 2023 07:56 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 07:56 pm IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स जैसे ही सड़क पर गिरे नोट को उठाने के लिए झुकता है फिर जो होता है उसे देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

सड़क पर गिरे नोट को उठाने की कोशिश करता युवक। - India TV Hindi
सड़क पर गिरे नोट को उठाने की कोशिश करता युवक। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर काफी फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखकर हम अपनी हंसी रोक तक नहीं पाते। और वैसे भी आजकल के स्ट्रेस भरी जिंदगी में ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएं तो दिन बन जाता है। ऐसे वीडियो को लोग खूब देखते हैं और इसे जमकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच शेयर करते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स को सड़क पर गिरा नोट उठाना काफी महंगा पड़ गया। 

ऐसा फनी वीडियो आपने कभी नहीं देखा होगा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर अपने कंधे पर करकट उठाए कहीं जा रहा था। तभी अचानक से उसे सड़क पर नोट गिरा हुआ मिला। यह देख शख्स रूक गया और आस-पास देखने लगा कि उसे नोट उठाते हुए कोई देख तो नहीं रहा। यह देखने के बाद वह अपना समान नीचे उतार कर सड़क पर रख देता है। फिर जैसे ही वह पैसे को उठाने के लिए झुकता है। अचानक से बगल में पड़ी हुई पन्नी से एक सांप निकल कर आता है। यह देखकर तो शख्स के होश ही उड़ गए। वह डर के मारे वहां से ऐसे भागता है कि वह खुद को संभाल नहीं पाता। भागते वक्त वह बगल में खुदे हुए गड्ढे में गिर जाता है। जैसे-तैसे शख्स अपनी जान बचाकर वहां से निकलता है।

Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल 

यह फनी वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है। इसे @SurviKumariS नाम की यूजर ने अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है- क्या यह आदमी अब कभी भी अपने जीवन में रोड पर पड़ा हुआ पैसा उठाएगा? इसके साथ ही लाफिंग इमोजी भी बनाया गया है। खबर लिखे जाने तक वायरल हो रहे इस वीडियो को 14 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

ये भी पढ़ें:

रोती हुई बच्ची को रोटी खिला रही नेत्रहीन मां, Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक

ईशा की पार्टी में शामिल हुआ अंबानी परिवार, छोटी बहू राधिका को देखकर लोग हुए दिवाने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।