1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: चलती स्कूटी पर रोमांस का विंटर वर्जन वायरल, शॉल में लिपटकर ऐसी हरकत करते दिखे कपल कि पीछे पड़ गई पुलिस

Video: चलती स्कूटी पर रोमांस का विंटर वर्जन वायरल, शॉल में लिपटकर ऐसी हरकत करते दिखे कपल कि पीछे पड़ गई पुलिस

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 15, 2024 06:59 pm IST,  Updated : Jan 15, 2024 07:02 pm IST

महाराष्ट्र में एक लड़का और एक लड़की चलती हुई स्कूटी पर रोमांस कर रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़का स्कूटर चला रहा है और लड़की आगे की तरफ उल्टी होकर बैठी हुई है।

स्कूटी पर रोमांस करते हुए कपल- India TV Hindi
स्कूटी पर रोमांस करते हुए कपल Image Source : SOCIAL MEDIA

यूं तो सोशल मीडिया पर अब तक ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं जिसमें कपल चलती गाड़ियों पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हो। लेकिन हाल में ही एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो चलती गाड़ियों पर रोमांस करने से भी एक लेवल ऊपर है। यूं मान लीजिए कि ये चलती गाड़ियों पर रोमांस करने का विंटर वर्जन है। इस वीडियो को आप भी देखें और बताएं कि कपल जो कुछ भी कर रहा है क्या वह सही है या नहीं?

चलती स्कूटी पर रोमांस करते हुए दिखे कपल

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कपल स्कूटी से कहीं जा रहा है लेकिन कपल स्कूटी पर फिल्मी अंदाज में बैठा हुआ है। लड़का स्कूटी ड्राइव कर रहा है तो लड़की शॉल ओढ़कर लड़के को गले लगाए हुए आगे की तरफ उल्टी बैठी है। कपल चलती स्कूटी पर कड़कड़ाती ठंड में शॉल ओढ़कर रोमांस कर रहा है। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया है और दोनों लोग ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां उड़ाते हुए चल रहे हैं। बता दें कि ये मामला मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन का है। जहां इस स्कूटी पर कपल की इस हरकत को किसी मे अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग मुंबई पुलिस को टैग कर कपल पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

कपल की इस हरकत को देख भड़के लोग

वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @bandrabuzz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है- इस साहसी कपल को बांद्रा रिक्लेमेशन में चलती हुई स्कूटी पर रोमांस करते देखा गया। @MumbaiPolice हम आपसे अनुरोध करते हैं कि सड़कों पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान दें। वीडियो को खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये डेयरिंग नहीं बल्कि एक मूर्खता है। दूसरे ने लिखा- इस कपल पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए। ये लोग खुद के साथ-साथ सड़क पर चल रहे दसरे लोगों के लिए भी खतरा हैं।

ये भी पढ़ें:

पोंगल पर गन्नों का गट्ठर सिर पर रख 14KM साइकिल चला बेटी के घर पहुंचा बुजुर्ग पिता

जलती सिगरेट नाले में फेंकते ही हुआ जोरदार धमाका, कुछ सेकंड बाद ही दिखा तबाही का मंजर, देखें ये दर्दनाक Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।