1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जलती सिगरेट नाले में फेंकते ही हुआ जोरदार धमाका, कुछ सेकंड बाद ही दिखा तबाही का मंजर, देखें ये दर्दनाक Video

जलती सिगरेट नाले में फेंकते ही हुआ जोरदार धमाका, कुछ सेकंड बाद ही दिखा तबाही का मंजर, देखें ये दर्दनाक Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 15, 2024 04:23 pm IST,  Updated : Jan 15, 2024 04:23 pm IST

इंसान अपनी बेवकूफी की वजह से क्या कुछ नहीं झेलता। अब इस शख्स को ही देख लीजिए, इसने सड़क पर एक छेद देखा और उसमें जलती हुई सिगरेट फेंक दिया। फिर जो हुआ उसकी कल्पना तो बंदे ने कभी नहीं की होगी।

घटना का वीडियो CCTV में रिकॉर्ड हो गया।- India TV Hindi
घटना का वीडियो CCTV में रिकॉर्ड हो गया। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद आपका दिल दहल जाता है। हाल में वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद भी आपकी रूह कांप जाएगी। इस दर्दनाक घटना को देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये हुआ कैसे। दूसरी बात ये कि अगर आप भी सिगरेट पीते हैं तो आपको इस घटना से कुछ सबक मिलेगा। सबक ये है कि अगर आप भी सिगरेट पीते हैं तो सिगरेट के खत्म होने के बाद उसे बुझाकर ही कहीं भी फेंके और ऐसे जगहों पर तो बिल्कुल न फेंके जहां आग लगने की संभावना ज्यादा हो।

धमाके के बाद पूरा नजारा ही बदल गया

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सिगरेट पीते हुए आता है। जब सिगरेट खत्म होने वाली रहती है तो वह एक जगह आकर रूक जाता है और नीचे देखने लगता है। नीचे उसे एक छोटा सा छेद दिखता है। दरअसल, उस छेद के नीचे नाला बह रहा होता है। वह शख्स उसी छेद में जलती हुई सिगरेट फेंक देता है। नाले में सिगरेट के फेंकते ही एक जोरदार धमाका होता है। मानो जैसे कोई बम फट गया हो। उसके बाद तो वहां का नजारा ही बदल जाता है। चारो तरफ मलबा दिख रहा है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि नालों से कई तरह के जहरीले गैस निकलते हैं। जिनमें से कुछ गैस विस्फोटक भी होते हैं। विस्फोट के कुछ सेकंड बाद ही घटनास्थल पर बहुत बड़ा गड्ढा हो जाता है। इसके बाद नाले में सिगरेट फेंकने वाला बंदा वहां से रेंगते हुए बाहर निकलते हुए दिख रहा है। 

जमकर वायरल हो रहा है ये वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर non aesthetic things नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो कहां और कब का है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 मिलियन व्यूज़ और 54 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। आप भी इस वीडियो को देखिए। 

ये भी पढ़ें:

#क्षत्रिय_बिना_राम_मंदिर_कैसे, जानिए X पर क्यों ट्रेंड कर रहा है ये टॉपिक

Youtube से सीमा हैदर और सचिन मिलकर छाप रहे पैसा, 3 महीनों में इतनी हो चुकी है कमाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।