1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Moye-Moye Video: जिस ड्रीम गर्ल के लिए शख्स ने खाना-पीना छोड़ा, मरने की कसमें खाई, वह लड़की नहीं लड़का निकला

Moye-Moye Video: जिस ड्रीम गर्ल के लिए शख्स ने खाना-पीना छोड़ा, मरने की कसमें खाई, वह लड़की नहीं लड़का निकला

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 18, 2024 06:22 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 06:22 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के की सच्ची मोहब्बत लड़का निकल गई। लेकिन प्यार में अंधे लड़के को इस बात की जरा सी भी भनक नहीं लगी कि उसकी प्रेमिका लड़की नहीं बल्कि लड़का है।

लड़की बनकर बात करता हुआ दूसरा लड़का।- India TV Hindi
लड़की बनकर बात करता हुआ दूसरा लड़का। Image Source : SOCIAL MEDIA

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। ये सिर्फ कहावत नहीं बल्कि हकीकत भी है। जिसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर आजकल देखने को मिल रहा है। जहां एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफतौर पर अंधा प्यार देखने को मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़के को उस लड़की से सच्चा प्यार हो जाता है जिससे वह ना आजतक मिला है और ना ही उसे देखा है। लड़का जिसे अपना दिल दे बैठा है उससे उसकी सिर्फ मोबाइल पर ही बात होती है। वह मोबाइल पर ही लड़की से प्यार भरी बातें करते रहता है। लड़का उस लड़की को इस कदर चाहता है कि उससे अगर एक दिन भी बात ना हो तो वह पागल हो जाता है। दोनों एक दूसरे से फोन पर अपनी दिल की बातें करते हैं। लेकिन वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का जिसे अपनी सच्ची मोहब्बत मानकर उससे अपना दिल लगा बैठा था वह लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है।

लड़की की आवाज में बात कर रहा था लड़का

वह लड़का ही लड़की के आवाज में उस शख्स से बात करता है लेकिन अगला इंसान इस बात से बिल्कुल बेखबर था। उस बेचारे को तो इस बात की भनक तक भी नहीं थी कि उसकी ड्रीम गर्ल लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है। वीडियो में लड़का ऑनकैमरा लड़की की आवाज निकालते हुए बात करता है। वहीं, दूसरी तरफ प्रेमी रो-रोकर अपना दुख बताता है। वह कहता है कि तुम कहां थी मैं तब से तुम्हारे फोन का इंतजार कर रहा था। लेकिन तुम मुझे फोन ही नहीं कर रही थी। इधर से लड़की बनकर बात करने वाला लड़का बताता है कि उसकी मां उसके साथ थी इसलिए वह उसे फोन नहीं कर पाई। इस पर प्रेमी बोलता है कि वह पिछले दो दिन से कमरे में बंद है और उसने कुछ भी खाया-पीया नहीं। वह बस दिन रात उसे याद करता रहा। 

प्रेमी ने जान देने की दी धमकी

आगे प्रेमी फूट-फूटकर रोते हुए बोलता है कि अगर तुम ऐसा करोगी तो मैं अपनी जान दे दूंगा। मुझे पता है कि तुम मुझसे बात क्यों नहीं कर रही हो। मुझे पता लगा है कि तुम्हारी शादी हो रही है। इस पर लड़की बना लड़का बोलता है कि हां तो शादी तो एक दिन किसी और से तो करनी ही पड़ेगी ना। मैं अपनी मम्मी-पापा की मर्जी से ही शादी करूंगी। इस पर प्यार में पागल बना शख्स बोलता है कि मैं अपना जान दे दूंगा लेकिन तुम अपने मम्मी पापा को किसी और से शादी के लिए मना नहीं कर सकती।   

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1.2 मिलियन लोगों ने देखा और 7 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

अजान के वक्त भजन बंद न करने पर लोगों ने दुकानदार को बुरी तरह पीटा, देखें ये Video

सबसे पहली सेल्फी किसने और कब ली थी, जानें Selfiee से जुड़ा यह इतिहास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।