आज के समय में शायद ही कोई ऐसा शख्स मिले जो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल तो करता हो मगर वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव न रहता हो। लगभग हर कोई सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर कुछ समय तो बिताता ही है और आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगे ही। अगर ऐसा है तो आपको यह तो पता ही होगा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ वीडियो वायरल होते ही हैं। जो वीडियो अतरंगी होते हैं या फिर बहुत ही प्यारे होते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपने बचपन की और अपने दादा जी की याद जरूर आ जाएगी।
Related Stories
दादा ने पोते के लिए किया डांस
सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो काफी प्यारा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दादी ने अपने पैरों पर अपने पोते को लिटाया हुआ है। वहीं बच्चे के सामने उसके दादा जी डांस करते हुए उसका मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसा वो इसलिए कर रहे हैं ताकि बच्चे का ध्यान भटक जाए और उसकी दादी उसे खाना खिला सके। वीडियो में यह नजर आ रहा है कि बच्चे का ध्यान पूरी तरह से अपने दादा जी के डांस पर है वहीं उसकी दादी उसे खाना खिला रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है जो आपका दिल भी जीत लेगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर archanadas47 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 10 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपने दिल की बात भी कही है। एक यूजर ने लिखा- यह बेस्ट वीडियो है, दरअसल मेरे पापा भी ऐसे ही मेरे बच्चों के साथ डांस करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह ये कितना प्यारा पल है। तीसरे यूजर ने लिखा- इंस्टाग्राम इतिहास का सबसे मस्त वीडियो। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंटरनेट का सबसे प्यारा वीडियो।
ये भी पढ़ें-
खचाखच भीड़ से भरी ट्रेन में सोने के लिए शख्स ने लगाया जुगाड़, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान
Muqabla गाने पर आंटी-अंकल ने मचाया धमाल, डांस का Video देख लोगों ने की जमकर तारीफ