1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'आपको किसी ने I Love You बोला है ?' पोते के सवाल पर दादू ने दिया मस्त जवाब, दिल खुश कर देगा Video

'आपको किसी ने I Love You बोला है ?' पोते के सवाल पर दादू ने दिया मस्त जवाब, दिल खुश कर देगा Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Apr 17, 2026 12:57 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 12:57 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर आपने अब तक दादा-पोते की मस्ती तो खूब देखी होगी। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें दादा-पोते की जोड़ी क्यूट बातचीत करते दिख रही है।

Grandson Grandfather Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News in Hindi,दादा-पोते की - India TV Hindi
दादा-पोते की मस्ती का वीडियो वायरल। Image Source : X/@YOUKNOWAVII

Viral Video : सोशल मीडिया इन दिनों प्यारे-प्यारे वीडियोज से भरपूर है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो न सिर्फ दिल छू लेते हैं बल्कि ठहाका भी लगा देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही क्यूट और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नटखट पोता अपने दादू से पूछ बैठता है - “दादू, आपको किसी ने कभी ‘I Love You’ बोला है आजतक?” इससवाल पर दादू का जवाब इतना मस्त और शरारती है कि देखने वाला हर कोई मुस्कुरा उठता है और दिल खुश हो जाता है। 

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @youknowavii नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक ग्रैंडसन अपने दादू से पूछता है कि, 'दादू, आपको किसी ने कभी ‘I Love You’ बोला है आजतक?' पहले तो दादू थोड़ा संकोच करते हैं फिर कहते हैं 'हां, प्रेमिका थी मेरी एक!' जब पोता पूछता है कि कौन ? तो वे बताते हैं ​कि 'तुलसी देवी!' पोता कहता है, 'अच्छा वो तो मेरी दादी हुईं!' तभी वो अपने दादाजी से कहता है, 'दादू I Love You.' तभी उसके दादू भी उसे I Love You Too कह देते हैं। आखिर में दोनों के रिएक्शन इतने प्यारे लगते हैं कि देखकर हर कोई फिदा हो जाता है। 

यूजर्स ने दी प्रति​क्रियाएं 

इस वीडियो को एक्स पर कई लोगों ने देखा और फिर पसंद किया है। इसके रिप्लाई बॉक्स में एक यूजर ने लिखा कि, 'दादा जी बड़े क्यूट हैं यार।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'कुछ मत बोलो दादाजी, वरना आप ठगे जाओगे।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'दादू तो अपने समय में बहुत हैंडसम होंगे।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मस्त वीडियो है भाई साहब।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'इतना प्यारा।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
नमस्ते और नमस्कार में क्या अंतर होता है, शर्त लगा लीजिए नहीं जानते होंगे आप; जानिए जवाब

रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन में क्या अंतर है, सुनते ही दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।