1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'महाभारत' के टाइटल ट्रैक पर बच्चियों ने किया अद्भुत डांस, Video देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

'महाभारत' के टाइटल ट्रैक पर बच्चियों ने किया अद्भुत डांस, Video देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 29, 2024 06:59 pm IST,  Updated : Sep 29, 2024 06:59 pm IST

बच्चियों के एक समूह ने महाभारत के टाइटल ट्रैक पर इतनी शानदार डांस परफॉर्मेंस दी कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

डांस करती बच्चियां- India TV Hindi
डांस करती बच्चियां Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर डांस परफॉर्मेंस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जहां अधिकतर लोग बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म करते दिखते हैं या पिर क्लासिकल सॉन्ग्स पर। फिलहाल तो इस वक्त "आज की रात" गाने पर डांस करने वालों के वीडियो तुरंत वायरल हो जाते हैं इसलिए इस गाने पर बहुत लोगों ने डांस करते हुए रील बनाया है। इन सबसे इतर हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चियां बॉलीवुड के किसी ग्लैमरस गाने पर नहीं बल्कि महाभारत के टाइटल ट्रैक पर डांस परफॉर्म कर रही हैं।

बच्चियों के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चियों का एक ग्रुप लाल रंग के आउटफिट में स्टेज पर डांस कर रहा है। ये बच्चियां महाभारत के टाइटल ट्रैक 'है कथा संग्राम की' गाने पर अपनी परफॉर्मेंस दे रही हैं। उनके मूव्स और एक्सप्रेशन बहुत ही एनर्जेटिक और एग्रेसिव हैं, जो गाने के साथ बहुत ही फिट बैठ रहे हैं। बच्चियां एक दूसरे के साथ स्टेप्स को मैच करते बेहद ही शानदार तरीके से इस गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। 

वीडियो देख लोगों ने की बच्चियों के परफॉर्मेंस की तारीफ

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के तो रोंगटे खड़े हो गए। लोग लड़कियों के परफॉर्मेंस की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @dance.esha.dance शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। जहां, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - ये बच्चे बिल्कुल सही राह पर हैं। स्कूलों को भी बच्चों को ऐसे ही मूल्यों के बारे में सीकाना चाहिए। ऐसा ना हो कि स्कूल के बच्चे आज की रात पर परफॉर्म कर रह हैं। दूसरे ने लिखा - वाकई रोंगटे खड़े कर देने वाला परफॉर्मेंस था ये। तीसरे ने लिखा है- इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए बच्चियों के साथ-साथ शिक्षकों और स्कूल की तारीफ भी जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

अज़ीम-ओ-शान शहंशाह! शाही अंदाज में जीप पर सवार होकर जंगल की सैर करते दिखा शेर, Video हुआ वायरल

कमर लचकाते लड़के का डांस देख पुरुष समाज हुआ शर्म से पानी-पानी, Video देख लोगों ने बताया नोरा का भाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।