1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: डिलीवरी करने जा रहा युवक बाइक समेत सड़क के अंदर धंस गया, तैरकर निकला बाहर, बाद में JCB से निकाली गई बाइक

Video: डिलीवरी करने जा रहा युवक बाइक समेत सड़क के अंदर धंस गया, तैरकर निकला बाहर, बाद में JCB से निकाली गई बाइक

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 07, 2024 02:14 pm IST,  Updated : Sep 07, 2024 02:14 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक को एक JCB सड़के में बने बड़े से गड्ढे के अंदर से निकालती नजर आ रही है। वीडियो गुरुग्राम का बताया जा रहा है।

गड्ढे के अंदर से निकाली गई बाइक- India TV Hindi
गड्ढे के अंदर से निकाली गई बाइक Image Source : SOCIAL MEDIA

पूरे देश में बारिश जोरों से हो रही है। कई राज्यों में तो बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जगह-जगह सड़कों पर पानी भरा हुआ है। लोग सड़कों पर नाव से चलने को मजबूर हैं। भारी बारिश की वजह से सड़के जमीन में भी धंसते जा रही हैं। कुछ ऐसी ही घटना हरियाणा का सिंगापुर कहे जाने वाले शहर गुरुग्राम से सामने आई है। जहां बारिश के कारण सड़कों का हालत बद से बदतर हो गई हैं। कई जगहों पर सड़कों के धंसने की भी सूचना मिली है।

बाइक समेत सड़क में धंस गया डिलीवरी बॉय 

हाल में ऐसे ही वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जहां एक डिलीवरी एजेंट अपनी बाइक से डिलीवरी करने जा रहा था तभी अचानक सड़क धंस गई और वह डिलीवरी बॉय बाइक समेत उस गड्ढे में समा गया। हालांकि सड़क के धंसने से गड्ढे में भरे पानी में तैरकर युवक ने अपनी जान बचा ली लेकिन उसकी बाइक उसी गड्ढे में डूब गई। घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

घटना को लेकर बताया गया कि सड़क धंसने के बाद उस डिलीवरी एजेंट की बाइक को JCB बुलवाकर पानी के अंदर से निकाला गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर खड़ी एक JCB उस गड्ढे में बाइक को खोज रही है। कुछ देर तक बाइक खोजने के बाद JCB गड्ढे के अंदर से एक बाइक निकालती है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sumedhasharma86 नाम के यूजर ने शेयर किया है। साथ ही X के अलावा यह वीडियो सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किए गए हैं। X यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा - यह #गुरुग्राम #हरियाणा में सबसे खराब सड़कों में से एक है। बसई रोड एक समस्या है, और इस पर पहले ही करोड़ों खर्च किए जा चुके हैं। यह हरियाणा का सिंगापुर है।

ये भी पढ़ें:

लो अब और क्या चाहिए! डेट पर जाने के लिए छुट्टी और सारा खर्चा दे रही ये कंपनी, साथ में Tinder का मेंबरशिप भी मिल रहा

Video: दलेर मेहंदी के अंदाज में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गाया No Parking सॉन्ग, सोशल मीडिया पर छा गया ये सिंगिग कॉप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।