1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लंदन में 'हल्दीराम' का पहला आउटलेट खुलते ही टूट पड़ी भीड़, बाहर लगी कतार देख लोग बोले- 'छोले भटूरे का जुनून'

लंदन में 'हल्दीराम' का पहला आउटलेट खुलते ही टूट पड़ी भीड़, बाहर लगी कतार देख लोग बोले- 'छोले भटूरे का जुनून'

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jul 15, 2026 09:51 pm IST,  Updated : Jul 16, 2026 10:26 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लंदन में हल्दीराम के नए और पहले की आउटलेट को दिखाया गया है। खास बात ये है कि आउटलेट के खुलते ही उसके बाहर लोगों की भीड़ लग गई।

Haldiram's first outlet in London, Haldiram's in London Video, London Haldiram's Outlet Video, Haldi- India TV Hindi
लंदन में हल्दीराम आउटलेट के बाहर लगी भीड़। Image Source : IG/@VIEWS.WE.EXPLORE

लंदन में हल्दीराम के पहले आउटलेट के खुलने के बाद से ही यह चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में सैकड़ों लोग अंदर जाने के लिए इंतजार करते नजर आ रहे हैं और वीडियो बनाने वाले ने मजाक में कहा है कि "हर भारतीय का वीकेंड का यही प्लान था।" 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

यह वीडियो @views.we.explore द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था। इसमें लीसेस्टर स्क्वायर स्थित हल्दीराम के पहले लंदन आउटलेट के बाहर लोगों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। वीडियो पर लिखा है, 'लंदन में हल्दीराम का पहला आउटलेट और यहां मौजूद हर भारतीय का सप्ताहांत का एक जैसा प्लान था।' कैप्शन में लिखा है, 'भीड़, उत्साह, लंबी कतारें... ये सब लंदन में हल्दीराम के पहले आउटलेट के लिए था। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस सप्ताहांत हर देसी का यही प्लान था! क्या आप इस कतार में खड़े होंगे?' इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान तुरंत आकर्षित किया जिनमें से कई लोगों ने नए खुले आउटलेट के बारे में अपने अनुभव और राय शेयर कीं। 

यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं 

कमेंट सेक्शन में प्रशंसा और आलोचना दोनों ही तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, 'मैंने सुना है कि इसका स्वाद फ्रोजन फूड जैसा है! जाहिर है, वे कुछ भी ताजा नहीं बनाएंगे। उन्हें सिर्फ मुनाफा चाहिए!' 

दूसरे ने लिखा कि, 'इसकी विश्वव्यापी आवश्यकता है।' 

तीसरे ने आउटलेट का दौरा करने का दावा किया और लिखा कि, 'मैं कल वहां गया था। सच कहूं तो, यह प्रचार और कीमत के लायक नहीं है।' 

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'दोस्तों, हल्दीराम का खट्टा मीठा ज़रूर ट्राई करें।' 

पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'वहां अवश्य जाना चाहिए।' 

एक टिप्पणी में लिखा था, 'फ्रोजन फूड का आनंद लें।' 

सातवें ने लिखा कि, 'छोले भटूरे का जुनून।' 

एक यूजर ने टिप्पणी की, 'यह सिर्फ यह दिखाता है कि जब हर कोई एक ही जगह इकट्ठा हो जाता है तो शहर कितना नीरस हो जाता है।' एक अन्य व्यक्ति ने मजाक में कहा, ' लंबी कतारों में खड़े होने का चलन लंदन तक भी पहुंच गया है।' 

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'हर कोई आलू भुजिया खाना चाहता है।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें -

एक छोटी से दुकान से शुरू हुई हल्दीराम की कमाई पहुंची 4 हजार करोड़ के पार, MNCs को पीछे छोड़ बनी नंबर 1

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।