1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने कभी सुना है 'जमाल कुडू' गाने का असली वर्जन, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

क्या आपने कभी सुना है 'जमाल कुडू' गाने का असली वर्जन, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 11, 2024 12:48 pm IST,  Updated : Jan 11, 2024 12:48 pm IST

एनिमल फिल्म तो लगभग सभी ने देखी ही होगी। इस फिल्म का एक गाना 'जमाल कुडू' इतना फेमस हुआ कि लोगों के दिमाग में बैठ गया। अब सोशल मीडिया पर इस गाने का असली वर्जन वायरल हो रहा है।

जमाल कुडू गाने का असली वर्जन वायरल- India TV Hindi
जमाल कुडू गाने का असली वर्जन वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

Animal फिल्म अगर आपने देखी है तो आपको बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग तो आपने सुना ही होगा। जी हैं हम 'जमाल कुडू' गाने की ही बात कर रहे हैं। यह गाना एक बुखार की तरह लोगों के सिर पर चढ़ गया। हर दूसरा आदमी इस गाने पर रील बना रहा है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। इस गाने का लिरिक्स भले ही किसी को समझ में ना आ रहा हो मगर इसे हर कोई सुन रहा है। लेकिन क्या आपने कभी इसके असली वर्जन को सुना है?

'जमाल कुडू' का असली वर्जन

सोशल मीडिया से कुछ भी छिपा हुआ नहीं रह सकता है। सोशल मीडिया पर जैसे ही कोई वीडियो वायरल होता है, उसका कच्चा-चिट्ठा कि वह कहां से आया, किसका है आदि हर चीज वायरल हो जाता है। अब अब एनिमल फिल्म में बॉबी देओल के एंट्री सॉन्ग को ही देख लीजिए। लोग सोच रहे थे कि यह असली सॉन्ग है लेकिन सोशल मीडिया पर इस पर से भी पर्दा हटा दिया। सोशल मीडिया पर इसका असली वर्जन वायरल हो रहा है। हालांकि पोस्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह गाना किसी फिल्म का है या फिर किसी शो का है। वीडियो में बस एक शख्स अपने हाथ में माइक लिए इस गाने को गाता हुआ नजर आ रहा है।

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Kairavii_Rajput नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये ज्यादा बेटर है। दूसरे यूजर ने लिखा- समझ ये वाला भी नहीं आया। एक यूजर ने पूछा- कहां से ढूंढा? वहीं एक यूजर ने लिखा- ये क्या था, लेटेस्ट वर्जन ही ठीक है।

ये भी पढ़ें-

पानी की बोतल के लिए पैंट्री स्टाफ ने यात्री से लिए अधिक पैसे, Viral Video पर रेलवे ने दी अपनी प्रतिक्रिया

बैंक में सांड के घुसते ही मची अफरा-तफरी, Viral Video देख लोग बोले- 'शादी के लिए लोन लेना था'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।