1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बैंक में सांड के घुसते ही मची अफरा-तफरी, Viral Video देख लोग बोले- 'शादी के लिए लोन लेना था'

बैंक में सांड के घुसते ही मची अफरा-तफरी, Viral Video देख लोग बोले- 'शादी के लिए लोन लेना था'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 11, 2024 10:55 am IST,  Updated : Jan 11, 2024 10:55 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक सांड अचानक SBI के बैंक में घुस जाता है। बैंक के अंदर सांड देखकर लोग बचने के लिए इधर से उधर भागने लगते हैं।

बैंक में घुसा सांड- India TV Hindi
बैंक में घुसा सांड Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी मेट्रो में डांस करती लड़कियों का वीडियो वायरल होता है तो कभी लोगों की लड़ाई का वीडियो वायरल होता है। मगर कभी-कभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा नजर आ जाता है जो कुछ लोगों के लिए तो डरावना होता है लेकिन कुछ लोगों के लिए मनोरंजन का माध्यम बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बैंक के भीतर एक सांड नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि यह वीडियो कहां और किस बैंक का है?

कहां का है वीडियो?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर वायरल हो रहे वीडियो में एक सांड बैंक के भीतर खड़ा नजर आ रहा है। वीडियो में बताया गया है कि यह नजारा उन्नाव के SBI बैंक का है, जहां अचानक एक सांड घुस गया। सांड को देखते ही लोग परेशान हो गए और खुद को बचाने के लिए एक तरफ इकट्ठे हो गए। इसके बाद वहां गार्ड उस सांड को डंडे से हरकाते हुए बाहर निकालने की कोशिश करता दिखा। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लोगों ने किए जमकर कमेंट्स

इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, पासबुक में एंट्री करवाने आए होंगे नंदी महाराज। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इनको शादी के लिए लोन लेना था। दूसरे यूजर ने लिखा- प्रिंटर खराब निकला, पासबुक में एंट्री नहीं हुई। नंदी देवता नारीज होकर अपना अकाउंट बंद करवाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

मिलिए असली '12th Fail' IPS अधिकारी से, शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर जो सोशल मीडिया पर हो गई वायरल

ट्रेन में बेचने वालों से कभी ना खरीदें ये सामान, वरना बाद में पछताएंगे, देखें वायरल Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।