1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस तरह घर शिफ्ट होते कभी देखा है? वायरल Video को देखने के बाद अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

इस तरह घर शिफ्ट होते कभी देखा है? वायरल Video को देखने के बाद अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 04, 2024 06:51 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 06:51 pm IST

सोशल मीडिया पर कभी भी कुछ भी दिख सकता है। हर दिन कोई ना कोई वीडियो ऐसा वायरल हो ही जाता है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
घर को क्रेन के सहारे किया शिफ्ट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर आप स्क्रोल कर रहे हैं तो फिर आपको तैयार रहना होगा कि कभी भी कोई ऐसा वीडियो नजर आ जाएगा जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। सुबह से लेकर शाम तक कई वीडियो वायरल होते हैं और इन्हीं वीडियो के बीच में एक या दो हैरान करने वाले वीडियो नजर आ जाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में घर एक अलग तरीके से शिफ्ट होता नजर आ रहा है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में विस्तार में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। आपने अब तक लोगों को कई बार घर शिफ्ट करते हुए देखा होगा। लोग एक घर से अपना सारा सामान निकाल लेते हैं और फिर दूसरे घर में रखकर शिफ्ट हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को पूरा घर उठाकर कहीं शिफ्ट होते देखा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बड़े से क्रेन के जरिए एक पूरा का पूरा घर हवा में उठाकर उसे कहीं और ले जाया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर इसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Superoverr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने होम डिलीवरी को ज्यादा ही सीरियस ले लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 41 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- रोबोट का चिट्टी लगता है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ये कैसे हो सकता है? तीसरे यूजर ने लिखा- मैं पहली बार ऐसा कुछ देख रही हूं। चौथे यूजर ने लिखा- घर भी डिलीवर होने लगा क्या अब? वहीं एक यूजर ने लिखा- इंडिया में भी आ गया है, क्या बात है, यह सबसे अच्छी चीज होगी।

ये भी पढ़ें-

अपने जुगाड़ से शख्स ने हैरी पोर्टर बनने का सपना किया पूरा, Viral Video देख फ्लिपकार्ट और स्विगी ने किया कमेंट

फ्लाइट में अचानक आई जोरदार Turbulence के कारण यात्री सीधे लगेज कंपार्टमेंट में पहुंचा, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।