1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुपट्टे का ऐसा अनोखा इस्तेमाल आपने देखा है कभी? Video को देखने के बाद उड़ जाएंगे होश

दुपट्टे का ऐसा अनोखा इस्तेमाल आपने देखा है कभी? Video को देखने के बाद उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 01, 2024 10:54 am IST,  Updated : Jul 01, 2024 10:54 am IST

एक महिला ने अपने दुपट्टे का ऐसा इस्तेमाल किया जिसके बारे तो कभी दुपट्टा बनाने वालों ने भी नहीं सोचा होगा। और यही कारण है कि महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
स्कूटी चलाते समय फोन पर बात करने के लिए महिला ने दुपट्टे का किया इस्तेमाल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल वीडियो का चलता फिरता अड्डा है। सुबह का समय हो या फिर देर रात का हो, यहां आपको कोई ना कोई वीडियो ऐसा दिख ही जाएगा जो वायरल हो रहा है। कभी लोगों को हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते हैं तो कभी हैरान करने के साथ ही साथ हंसा देने वाले भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला नजर आ रही है। महिला ने अपने दुपट्टे का सबसे अनोखा इस्तेमाल किया है, जिस कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

महिला का वीडियो हुआ वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप हैरान भी होंगे और आपको हंसी भी आएगी। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला अपनी स्कूटी को चलाते हुए कहीं जाती हुई नजर आ रही है। वीडियो की शुरूआत में महिला के सिर पर लाल रंग जैसा कुछ नजर आता है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स जब पास में पहुंचता है और पास से रिकॉर्ड करता है तो पता चलता है कि महिला ने अपने दुपट्टे को बांधा हुआ है। इससे भी ज्यादा हैरानी तब होती है जब नजर आता है कि महिला ने ऐसा इसलिए किया है ताकि वो फोन को अपने कान के पास टिकाए रखे और स्कूटी भी चला पाए। इसका मतलब वह स्कूटी चलाते हुए फोन पर बात कर रही है और फोन को कान के पास रखने के लिए महिला ने दुपट्टे का अनोखा इस्तेमाल किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @CreatureMaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भारत एक कंटेंट प्रधान देश है। दूसरे यूजर ने लिखा- फोन पर बात करना जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कुछ नया स्टाइल था। वहीं एक यूजर ने लिखा- वाह क्या दिमाग है।

ये भी पढ़ें-

मिट्टी के घर में घुसते ही दिखा कुछ ऐसा कि लड़की हैरान हो गई, Video देखने के बाद लोगों ने दिया रिएक्शन

इस लड़की ने तो ड्रायर और पंखे के बीच का फर्क ही मिटा दिया, Video देखकर अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।