1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बैग की कीमत ने उड़ाई लोगों की नींद, बोले- इतने में तो गाड़ी-बंगला सब कुछ आ जाएगा

इस बैग की कीमत ने उड़ाई लोगों की नींद, बोले- इतने में तो गाड़ी-बंगला सब कुछ आ जाएगा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 06, 2024 03:15 pm IST,  Updated : Jan 06, 2024 03:15 pm IST

हर्मीस केलीमॉर्फोज के एक बैग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी कीमत के लिए भी चर्चा में है। इस बैग को बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। बैग की कीमत सुनने के बाद यूजर्स की तो नींद ही उड़ गई है।

कीमती बैग।- India TV Hindi
कीमती बैग। Image Source : SOCIAL MEDIA

लड़कियों और महिलाओं का शौक होता है कि उनके पास इंटरनेशनल प्रीमियम ब्रांड के बैग या जूते हो। आपने आज तक जो भी हैंडबैग देखा है वह आखिर कितनी कीमती होगी। ज्यादा से ज्यादा 30-40 हजार।  गुची, प्राडा, कोच या फिर लुई विट्टन के बैग इतने महंगे आते ही हैं। लेकिन इन सबसे महंगे बैग की कीमत अगर आप जान जाएं तो आपके होश उड़ जाएंगे। हाल में हर्मीस केलीमॉर्फोज कंपनी ने अपने कई प्रोडक्ट्स के कलेक्शन लॉन्च किए हैं। जिसमें से इस कंपनी का एक हैंडबैग सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस हैंड बैग का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल भी हो रहा है जिसमें छोटे से चमचमाते बैग को दिखाया जा रहा है।

हे भगवान! इतना महंगा बैग

दरअसल, ये छोटा सा बैग अपनी खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि अपनी कीमत के लिए चर्चा में है। इस बाग की कितनी कीमत होगी इसका अंदाजा आप कभी अपने जीवन में नहीं लगा सकते। तो चलिए हम आपको इस हैंड बैग की कीमत बता देते हैं। इस बैग की कीमत 14 करोड़ 71 लाख 88 हजार 495 रुपए है। इस बैग को चारो ओर से व्हाइट गोल्ड और डायमंड से सजाया गया है। 

कीमत सुन लोग बोले- ये तो पैसों की बर्बादी है

इस बैग की कीमत सुनकर लोग सोशल मीडिया पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतने रुपए में तो मैं 3 मर्सडीज एएमजी जीटी ब्लैक सीरीज खरीद सकता हूं। दूसरे ने लिखा कि इतने पैसों से तो मैं अपने लिए घर और गाड़ी सब खरीद सकता हूं। कई लोगों ने कहा कि इस बैग को खरीदना पैसे की बर्बादी है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Prestige Palace  नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 26 लाख लोगों ने देखा और 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

13 साल पहले जापान में जब आई थी सुनामी, ऐसे तबाह हुआ था ये देश, उस भयावह मंजर का Video हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया में पाया गया बेसबॉल से भी बड़ा मकड़ा, दुनिया में सबसे बड़ा और जहरीला होने का रिकॉर्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।