11 मार्च 2011 ये तारीख इतिहास में दर्ज हो गया। दुनिया के सबसे बड़े आपदा के रूप में आई सुनामी को लोग जब भी याद करते हैं तो उनका दिल आज भी दहल जाता है। इस दिन जापान में आए सुनामी ने पलभर में कई लोगों की जिंदगी को तबाह कर के रख दिया। हाल में इस आपदा एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की रूह कांप गई।
Related Stories
खौंफनाक वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल
वीडियो को देखने के बाद आपको अंदाजा हो जाएगा कि जापान में आई सुनामी कितनी विनाशकारी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र की ऊंची लहरों ने कैसे पूरे शहर को अपने अंदर समा लिया था। इस आपदा में कई लोगों की जान गई थी। कई लोग बेघर हुए, कई लोगों के संपत्ति का काफी नुकसान हुआ। इस आपदा के सामने इंसान कितना बेबस हो गया था ये वीडियो आपको बताएगा।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि समद्र के पानी का बहाव बहुत तेज था। इस तेज बहाव में गाड़ियां, घर सब बहते चले गए और देखते ही देखते पूरा शहर पानी में समा गया। पूरे शहर में पानी का सैलाब देखा जा सकता है। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऊंची इमारतों से लोग इस आपदा का वीडियो भी बना रहे हैं। सुनामी ने जापान को पूरी तरह से तबाह कर दिया था। सुनामी आने का कारण पैसिफिक ओशन में आए भूकंप को माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस सुनामी ने 18 हजार लोगों की जान ली थी।
हाल में ही जापान में आया था भूकंप
इस साल के शुरुआत में ही 1 जनवरी को जापान ने भूकंप झेला। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 थी। इस भूकंप में भी सैकड़ों लोगों की जान गई और 500 से भी अधिक लोग घायल हुए थे। भूकंप के बाद जापान ने सुनामी को लेकर आशंका जताया था और चेतावनी भी जारी कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलिया में पाया गया बेसबॉल से भी बड़ा मकड़ा, दुनिया में सबसे बड़ा और जहरीला होने का रिकॉर्ड
आसमान में अटका झूला, 35 मिनट तक झूले पर ही लटके रहे लोग, देखें ये खतरनाक Video