1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आसमान में अटका झूला, 35 मिनट तक झूले पर ही लटके रहे लोग, देखें ये खतरनाक Video

आसमान में अटका झूला, 35 मिनट तक झूले पर ही लटके रहे लोग, देखें ये खतरनाक Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 05, 2024 11:34 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 11:34 pm IST

इंग्लैंड के विंटर वंडरलैंड में एक विशाल झूला 30 मिनट तक हवा में ही लटका रहा। झूले का एक छोर जमीन के करीब तो दूसरा जमीन से 65 मीटर ऊपर था। इस भयावह मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

झूले पर लटके हुए लोग।- India TV Hindi
झूले पर लटके हुए लोग। Image Source : SOCIAL MEDIA

अक्सर तकनीकी खामियों की वजह से अम्यूजमेंट पार्क में हादसे की खबरें सामने आती रहती हैं। हाल में एक ऐसी ही घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इंग्लैंड के विंटर वंडरलैंड में एक झूले में तकनीकी गड़बड़ी के चलते लोगों का जीवन दांव पर लग गया। झूले में सवार लोगों की हालत पतली हो गई। यहां पर लगा एक विशाल झूला हवा में ही अटक गया और वह बीच हवा में ही लटका रह गया। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये भयावह मंजर

लगभग 35 मिनट तक ये झूला आसमान में लटकता रहा और लोगों की सांसें अटकी रहीं। इस झूले का एक छोर जमीन से सटा हुआ था तो दूसरा करीब 65 मीटर ऊपर हवा में लटक रहा था। इस झूले के दो साइड होते हैं और ये 65 मीटर तक की ऊंचाई तक लोगों को उल्टा घुमाता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुर्घटना का भयावह नजारा साफतौर पर देखा जा रहा है।

लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता - विंटर वंडरलैंड के प्रवक्ता

इस घटना पर विंटर वंडरलैंड के प्रवक्ता ने कहा कि ये झूला बिजली कटौती के चलते हवा में ही लटका रह गया। मामले को ऑपरेटरों और कस्टमर सर्विस द्वारा संभाल लिया गया और हवा में लटके सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लोगों की सुरक्षा ही हमारी पहली प्राथमिकता है। ये विंटर वडरलैंड एक एनुअल फेस्ट है जो नवंबर से शुरू होता है और जनवरी तक चलता है। इस फेस्ट में लोग आइस स्केटिंग, राइड्स और लाजवाब खाने का लुत्फ उठाते हैं। 

ये भी पढ़ें:

60 साल के बुजुर्ग के प्यार में गिरी 18 साल की लड़की, सोशल मीडिया पर Photos शेयर कर बताई अपनी प्रेम कहानी

वह मुगल सम्राट जिसने बनवाया था दुनिया का सबसे बड़ा सोने का सिक्का

Video: बच्चे को ठंड से बचाने के लिए पापा ने जो कुछ किया उसे देख भावुक हुए लोग, बोले- ऐसा ही होता है बाप का प्यार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।