संसद का शीतकालीन सत्र आज बेहद खास है। सदन में आज संविधान पर खास चर्चा हो रही है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का लोकसभा में पहला है। वह भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बोल रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संविधान ही हमारी आवाज है। संविधान ने चर्चा का हक दिया है। संविधान ने आम आदमी को सरकार बदलने की ताकत दी है।
इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे इस तरह नहीं आए होते तो सत्ता पक्ष के लोग संविधान को ही बदल दिए होते। देश के संविधान ने गरीब लोगों का भला किया है। इससे गरीबों और महिलाओं को आवाज मिली है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मौजूदा सरकार आरक्षण को कमजोर कर रही है। जातीय जनगणना आज की जरूरत है। जाति जनगणना पर सत्ता पक्ष के लोग मंगलसूत्र की बात करते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश का किसान भगवान भरोसे है। किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'हमारा संविधान सुरक्षा कवच है। ऐसा सुरक्षा कवच जो नागरिकों को सुरक्षित रखता है। यह न्याय का, एकता का, अभिव्यक्ति के अधिकार का कवच है। यह दुखद है कि 10 साल में बड़े-बड़े दावे करने वाले सत्ता पक्ष के साथियों ने इस कवच को तोड़ने की पूरी कोशिश की है। संविधान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का वादा करता है। ये वादे सुरक्षा कवच हैं और इसे तोड़ने का काम शुरू हो गया है। लेटरल एंट्री और निजीकरण के जरिए ये सरकार आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।'
प्रियंका गांधी ने सदन में उन्नाव रेप पीड़िता का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि उन्नाव की रेप पीड़िता को न्याय नहीं मिला है। संविधान ने महिलाओं की आवाज उठान की ताकत दी है।
बीजेपी पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा इनके पास वॉशिंग मशीन हैं। कई सारे लोग सदन में ऐसे जो उधर जाकर बैठ गए हैं। वाशिंग मशीन में धुल गए हैं, इसलिए पहचान में नहीं आ रहे हैं।
बता दें कि पिछले कई दिनों से सदन में बहसबाजी हो रही है। भारी हंगामे के बीच सदन को बार-बार स्थगित कर दिया जा रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा से पहले बीजेपी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने लोकसभा में भाषण दिया।
संपादक की पसंद