1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डेटिंग ऐप पर लड़की नहीं मिल रही? टेंशन न लें, ट्विटर पर ये मैडम दे रहीं लड़कों को क्लास

डेटिंग ऐप पर लड़की नहीं मिल रही? टेंशन न लें, ट्विटर पर ये मैडम दे रहीं लड़कों को क्लास

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 14, 2023 04:25 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 04:25 pm IST

लड़कों को डेटिंग ऐप पर लड़की कैसे पटानी है। इसके लिए एक लड़की ने कोचिंग देने का ऑफर ट्विटर पर लोगों को दिया है। लड़की ने दावा किया है कि वह डेटिंग ऐप पर लोगों को उनकी पार्टनर दिलाने में मदद करेगी।

How to get a date on dating app- India TV Hindi
How to get a date on dating app Image Source : FREEPIK

भारत सहित पूरी दुनिया में डेटिंग ऐप का कल्चर तेजी से बढ़ा है। बड़े शहरों मे युवा धड़ल्ले से डेटिंग ऐप का यूज कर रहे हैं। कई लोगों को इसमें कामयाबी मिल भी जाती है तो कई लोग के मकसद पर पानी फिर जाता है। ऐसे लोग सोचते हैं कि ये डेटिंग ऐप किसी काम के नहीं होते। डेटिंग एप पर लोगों से कहां गलती हो रही है कि उन्हें लड़की नहीं मिल रही। इसका अब जवाब किससे मांगें? ऐसे में एक लड़की इस समस्या का समाधान लेकर आई है। 

लड़की ने शुरु की अनोखी सर्विस

पहले लोग अपने लिए पार्टनर जान-पहचान के लोगों या दोस्तों की मदद से ढूंढते थे। लेकिन जब से डेटिंग ऐप आया है लोगों के पास ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं। ऑप्शन बढ़ने के साथ-साथ लोगों में इसे लेकर कनफ्यूजन भी बढ़ा है। अब एक लड़की ने डेटिंग ऐप से जुड़ी लोगों की समस्याओं का हल देने के लिए अपनी एक सर्विस शुरु की है। इसके लिए उसने ट्विटर पर एक विज्ञापन भी डाला है। लड़की का दावा है कि वह अपने एक्सपीरियंस के आधार पर लोगों को लड़कियां पटाना सिखाएगी।

लड़की कैसे पटाएं- ये मैडम दे रहीं क्लास

लड़की का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते। बता दें कि ट्विटर पर @VandanaJain_ नाम की एक लड़की ने अपने अकाउंट से लड़कों के लिए एक अनोखी सर्विस की शुरुआत की है। उसने अपने ट्वीट में लिखा- मैं लड़कों को डेटिंग ऐप को अच्छे से इस्तेमाल करनी सिखाउंगी जिससे लड़की आसानी से पट जाए। जैसे कि मैं उन्हें बताउंगी कि डेटिंग ऐप पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं। उन्हें मैं बताउंगी कि डेटिंग ऐप पर आपको कैसी फोटो लगानी चाहिए जो लड़कियों को जल्दी आपकी तरफ अट्रैक्ट करेगा। लड़कियों से बातचीत कैसे शुरु करनी है। इन सबके बारे में मैं आपको पूरे डिटेल में बताउंगी। मैंने इस बारे में अपनी सहेलियों से डिस्कस की है। मैं आपकी मदद कर सकती हूं। अगर आप पर्सनल पेड सेशन चाहते हैं तो कमेंट या DM करके बताएं।

लोगों के कमेंट्स
Image Source : TWITTERलोगों के कमेंट्स

लोगों के कमेंट्स
Image Source : TWITTERलोगों के कमेंट्स

लोगों के कमेंट्स
Image Source : TWITTERलोगों के कमेंट्स

यूजर्स के रिस्पांस से आप भी समझ जाएंगे कि ये कितनी बड़ी समस्या है

लड़की के इस ट्वीट के बाद तो कमेंट सेक्शन में लड़कों के कमेंट्स की तो बाढ़ आ गई। वहीं लड़की ने एक शख्स के कमेंट में रिप्लाई कर के बताया कि उसका कैलेंडर बुक हो चुका है। ट्विटर पर लोग उसकी सर्विस को अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। वहीं कई यूजर्स लड़की के ट्वीट पर काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा- मछली से कभी मत पूछो कि मछली कैसे फंसानी है। इसका सही जवाब मछुआरा ही दे सकता है। वहीं एक यूजर ने लड़की को अपनी आइडिया शार्क टैंक ले जाने की सलाह दी। जबकि एक अन्य यूजर ने लड़की के इस आइडिया को नए जमाने का घोटाला बताया।

ये भी पढ़ें:

जंगल में दिखा सफेद जानवर, इसे आपने कभी नहीं देखा होगा, IFS अफसर ने शेयर किया फोटो

इस गांव में बसने पर सरकार दे रही 50 लाख रुपए, लेकिन एक शर्त है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।