1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भक्त कर रहा था काली मां की पूजा, माता ने स्वयं दिया दर्शन! Video हुआ वायरल

भक्त कर रहा था काली मां की पूजा, माता ने स्वयं दिया दर्शन! Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 13, 2023 07:20 pm IST,  Updated : Mar 13, 2023 08:13 pm IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भक्त मां काली की पूजा करते हुए दिख रहा है। तभी कुछ ऐसा चमत्कार होता है कि भक्त अपना शीश झुकाकर मां के चरणों में गिर जाता है।

मां काली ने दिया भक्त को दर्शन।- India TV Hindi
मां काली ने दिया भक्त को दर्शन। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर एक भक्त का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग आस्था में पूरी तरह से डूबे हुए है। जय माता दी के जयकारों से कमेंट सेक्शन में लोगों की आवाज सुनाई दे रही है। कई लोग इस वीडियो को चमत्कार बता रहे तो कुछ लोग इसे बस एक संयोग कह रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है इस वीडियो की किसी को नहीं पता। जिन्हें जो समझ में आ रहा है वे अपने हिसाब से इस वीडियो को देखकर मान जा रहे हैं। तो वीडियो में क्या है आप भी देख लीजिए।

भक्त कर रहा था पूजा तभी चमत्कार हो गया

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भक्त अपने पूजा घर में भक्ति में लीन है। वह मां काली की पूजा कर रहा है। भक्त को मां काली से मन्नत मांगते हुए देखा जा सकता है। वह काली माता के सामने अपना हाथ फैलाकर उनसे विनती कर रहा है। तभी जो होता है उस पर भक्त खुद की आंखों पर भरोसा नहीं कर पाता है। उसे यह घटना वाकई में चमत्कार लगता है। भक्त अपना शिश झुकाकर काली मां से प्राथना करता है उतने में ही काली मां के हाथों पर रखा पूजा का सामान गिर जाता है। जैसे ही सामान नीचे की ओर गिरता है भक्त सीधे उसे अपने आंचल में रोक लेता है। भक्त पूजा के सामान को काली माता का आशिर्वाद समझकर उसे अपने माथे से लगा लेता है।

वीडियो को मिले 1 लाख व्यूज

इस वीडियो को trollcasmic नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया था। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस वीडियो को चमत्कार बताया तो कई लोगों ने इसे बस एक संयोग बताया। वैसे इस वीडियो पर आपकी क्या राय है। हमें जरूर बताइएगा।

ये भी पढ़ें:

बुर्के के अंदर महिला ने चुराए हजारों रुपए के सामान, पकड़े जाने पर जो हुआ... देखें Video

OMG! क्या कोई एक मुक्के में 37 ईंट तोड़ सकता है? दर्ज हुआ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।