1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जीता-जागता दानव है यह सांप, अमेजन के जंगलों के बीच पानी में तैरते दिखा, Video देख सूख गए लोगों के प्राण

जीता-जागता दानव है यह सांप, अमेजन के जंगलों के बीच पानी में तैरते दिखा, Video देख सूख गए लोगों के प्राण

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 09, 2025 06:24 pm IST,  Updated : May 09, 2025 06:24 pm IST

सोशल मीडिया पर एक विशालकाय एनाकोंडा सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये एनाकोंडा सांप अमेजन के जंगलों के बीच बह रही नदी में तैरते हुए दिखा।

पानी में तैरते दिखा एनाकोंडा सांप- India TV Hindi
पानी में तैरते दिखा एनाकोंडा सांप Image Source : SOCIAL MEDIA

वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देख लोगों को हैरानी तो होती ही है लेकिन उसके साथ-साथ उन्हें भय भी लगने लगता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक विशालकाय एनाकोंडा को नदी के बीचोबीच तैरते हुए देखा जा सकता है। एनाकोंडा को सांप प्रजाति का सबसे बड़ा सांप माना जाता है। जिसका आकार किसी दानव से कम नहीं होता। 

पानी में तैरते दिखा एनाकोंडा सांप

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एनाकोंडा सांप पानी में सरसराते हुए तैर रहा है। यह सांप देखने में इतना विशालकाय लग रहा है कि ये इंसानों को एक झटके में ही निगल जाएगा। शायद आपने हॉलीवुड फिल्म एनाकोंडा देखी भी होगी। जैसा सांप उस मूवी में दिखाया गया था ठीक वैसा ही सांप नदी में तैरते हुए दिख रहा है। एनाकोंडा सांप के ठीक ऊपर एक हेलीकॉप्टर गुजरते दिख रहा है। जिसमें बैठा एक शख्स  इस एनाकोंडा सांप का वीडियो बनाता नजर आ रहा है।

सांप को देख गुम हो गई लोगों की सिट्टी-पिट्टी

वायरल हो रहे इस वीडियो को अमेजन के जंगल का नजारा बताया जा रहा है। जहां जंगल के बीचोबीच गुजर रही नदी में यह काले रंग का विशालकाय एनाकोंडा सांप देखा गया। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर डॉक्टर शीतल यादव नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @Sheetal2242 से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 8 लाख लोगों ने देखा और 13 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- अमेजन के जंगल में एक बार फिर एक बडे़ एनाकोंडा सांप को देखा गया। मात्र 8 सेकेंड के इस वीडियो में एनाकोंडा सांप का यह रूप जिसने भी देखा उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

रात को बतियाने के लिए बाबू ने दिया था फोन, इस्तेमाल के बाद लड़की छिपाती थी ऐसी जगह कि पता लगाना हो जाए मुश्किल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।