1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हैवानियत की सारी हदें पार, पत्नी के बाल पकड़कर डंडे बरसाता रहा पति, Video रिकॉर्ड कर किया वायरल

हैवानियत की सारी हदें पार, पत्नी के बाल पकड़कर डंडे बरसाता रहा पति, Video रिकॉर्ड कर किया वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 07, 2023 07:08 pm IST,  Updated : Jun 07, 2023 07:08 pm IST

उत्तर प्रदेश के इटावा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में शख्स अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है।

पत्नी को मारता हुआ उसका पति।- India TV Hindi
पत्नी को मारता हुआ उसका पति। Image Source : SOCIAL MEDIA

आज भी हमारे समाज में घरेलू हिंसा होते रहते हैं। हाल में ही इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि इस शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जो शख्स अपनी पत्नी को डंडे से मार रहा है वह इस घटना का वीडियो भी अपने फोन से रिकॉर्ड कर रहा है। यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के इटावा का बताया जा रहा है। फिलहाल ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पत्नी को जानवरों की तरह मार रहा है पति

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी पत्नी के बाल पकड़ कर खींच रहा है और उस पर लगातार डंडे बरसाए जा रहा है। उसकी पत्नी चीख-चिल्ला रही और न मारने के लिए उसके सामने गिड़गिड़ा रही है। लेकिन पति है कि उसे इस बात से कोई पर्क ही नहीं पड़ रहा है वह उसे जानवरों की तरह मार रहा है। साथ में वह अपनी पत्नी पर उसके साथ बेवफाई करने का भी आरोप लगा रहा है। वीडियो में आप उसे यह कहते हुए साफ तौर पर सुन सकते हैं कि किससे बात कर रही थी, मुझे नहीं बताएगी। पत्नी भी वीडियो में कह रही है कि बहुत पहले बात होती थी अब नहीं होती।

Video देख लोगों ने शख्स पर की कार्रवाई की मांग

जानकारी के अनुसार, घटना पर पुलिस ने कार्रवाई कर इसकी जांच शुरू कर दी है। वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सभी लोग शख्स की बुराई करते हुए उसे सजा देने की बात कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

हाथी से पंगा लेना पड़ गया भारी, गजराज ने ऐसा पटका कि रहम की भीख मांगने लगा गैंडा, देखें वीडियो

Army के जवान ने कोबरा को अपने इशारों पर नचाया फिर गजब की ट्रिक से उसे पकड़ भी लिया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।