1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति सिखा रहा था ड्राइविंग, अचानक खाई में जा गिरी कार; CCTV में कैद हुई घटना

पति सिखा रहा था ड्राइविंग, अचानक खाई में जा गिरी कार; CCTV में कैद हुई घटना

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 15, 2026 09:48 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 10:00 pm IST

वायरल वीडियो शिमला का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कार अचानक बेकाबू होकर खाई में जा गिरती है। बताया जा रहा है कि पति बाहर से गाइड करते हुए पत्नी को ड्राइविंग सिखा रहा था, तभी ये हादसा हुआ।

वायरल हुए वीडियो से ली गई तस्वीर- India TV Hindi
वायरल हुए वीडियो से ली गई तस्वीर Image Source : X/@INIKHILSAINI

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में एक महिला को कार ड्राइविंग सिखाया जा रहा है, इस दौरान अचानक संतुलन बिगड़ता है और कार पहाड़ी सड़क से नीचे खाई में गिर जाती है। घटना का वीडियो पास में स्थित एक बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ड्राइविंग सिखाने के दौरान हुआ हादसा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @iNikhilsaini ने इस वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "शिमला जैसी खतरनाक जगह पर किसी को गाड़ी चलाना सिखाना या तो सुनियोजित है या फिर सरासर बेवकूफी है। शिमला से आए एक वीडियो में एक पति अपनी पत्नी को बाहर से गाइड कर रहा था, जब वह गाड़ी चला रही थी, तभी पत्नी ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी एक गहरी खाई में गिर गई।"

वीडियो में दिखाई देता है कि जैसे ही महिला गाड़ी चलाने की कोशिश करती है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और गाड़ी अचानक सड़क किनारे से लुढ़कते हुए खाई में गिर जाती है। हादसे के बाद आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मदद के लिए दौड़ पड़े। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में कुछ कुत्ते भी पहले घटनास्थल की तरफ दौड़ते हुए दिख रहे हैं, जिसके बाद स्थानीय लोग घायल महिला की मदद के लिए पहुंचते हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन

वायरल हो चुके इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे गंभीर लापरवाही माना और कहा कि इस तरह के खतरनाक स्थान पर ड्राइविंग सीखना एक बड़ी भूल थी। एक यूजर ने कमेंट किया, "या फिर वह उसे मारना चाहता था।" वहीं, दूसरे यूजर ने इसे और भी संदिग्ध बताया और लिखा, "मुझे लगता है पति अपनी पत्नी को मारने की कोशिश कर रहा था, इस मामले की जांच होनी चाहिए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई ने सड़क से पत्थर उठा कर 5000 में बेच दिया, Video हो गया viral; आपको भी नहीं होगा यकीन

क्या आपने केले की वाइन पी है? VIRAL VIDEO में देखिए बनने का तरीका, चीन में हैं शौकीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।