हर दिन इंसान अपने मनोरंजन के लिए कुछ न कुछ समय जरूर ही निकालता है। पहले लगभग हर कोई टीवी देखकर ही अपना मनोरंजन करता था मगर अब वही जनता दो जगहों पर बंट गई है। कुछ लोग टीवी देखते हैं तो वहीं बड़ी संख्या में लोग अब सोशल मीडिया से अपना मनरोंजन करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां छोटे-छोटे वीडियो हर रोज अपलोड होते हैं जिन्हें देखकर लोग कम समय में अपना मनोरंजन खोज पाते हैं। उन्हीं में से कुछ वायरल पोस्ट भी नजर आते हैं जो वाकई में यूनिक होते हैं या फिर ध्यान खींचने वाले होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
बस कोई सी भी हो, उसमें चढ़ने का एक ही तरीका होता है और वो बस का दरवाजा होता है। बस में लोग दरवाजे से चढ़ते और उतरते हैं मगर कुछ लोग इस दुनिया में जरा हटके होते हैं वो खिड़की से चढ़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़का विंडो से बस में एंट्रृी मारने की कोशिश करता है मगर होता यह है कि बस की खिड़की ही निकलकर उसके हाथ में आ जाती है और उसे लिए वो सीधे नीचे गिरता है। लोग उसे देखते रह जाते हैं। अब उसी कारण से वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'काम ऐसा कोर कि चार लोग तारीफ करें, बस वाला इस बंदे को ढूंढ रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो बहुत गलत हो गया इसके साथ। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा प्रयास करो कि लोग बिना कहे ही तुम्हारी प्रशंसा करते रहें। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ने सोचा था कि विंडो सीट आसानी से ले लेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- काम ऐसा करो कि तारीफ के पीछे चार नहीं, पूरा गांव दौड़े।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
21 नहीं 100 तोपों की सलामी दो इस जुगाड़ू लाल को, जुगाड़ देख दिमाग हिल जाएगा
मछली पकड़ने गया था मगर मछला फंस गया, वायरल Video देख आपको भी आएगी हंसी