1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला है तो कमजोर ही होगी, ऐसी सोच रखने वाले इस वीडियो को जरूर देखें, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

महिला है तो कमजोर ही होगी, ऐसी सोच रखने वाले इस वीडियो को जरूर देखें, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 20, 2023 06:39 am IST,  Updated : Oct 20, 2023 06:39 am IST

आजकल एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने अपनी बहादुरी से एक चोर के इरादे पर पानी फेर दिया। चोर को आखिर में अपनी हार मानकर वहां से भागना पड़ा।

चोर के साथ लड़ती महिला- India TV Hindi
चोर के साथ लड़ती महिला Image Source : SCREEN GRAB FROM VIDEO

इस समाज में आज भी ऐसे कई लोग हैं जो मानते हैं कि महिला, पुरुष के बिना जीवन में कुछ नहीं कर सकती है। वे सोचते हैं कि महिला कमजोर होती है इसलिए उन्हें हम पुरुषों की मदद की जरूरत पड़ेगी। जितने भी लोग ऐसी सोच रखते हैं उन्हें यह वीडियो जरूर देखना चाहिए जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक महिला ने अकेले अपने दम पर एक चोर के इरादे पर पानी फेर दिया है। चोर लाख कोशिश करने के बाद भी महिला की बाइक चोरी नहीं कर पाया। 

वीडियो हुआ खूब वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला खड़ी है जिसके हाथ में बाइक की चाभी है। चोर से बचाने के लिए वो सबसे पहले चाभी को घर के अंदर फेंक देती है और दरवाजा बंद करने की कोशिश करती है। मगर चोर उसे खींचकर दूर गिरा देता है। चोर जैसे ही उसके घर का दरवाजा खोलने आता है, महिला वहां आ जाती है और दरवाजा बंद कर देती। दूसरे एंगल से वीडियो में दिखाई देता है कि चोर बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर जाना चाहता है। लेकिन महिला हिम्मत नहीं हारती है और उसके साथ पूरी जान लगाकर लड़ती है। आखिर में चोर को अपनी हार मानकर वहां से भागना पड़ता है।

यहां देखिए महिला की बहादुरी

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PicturesFoIder नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- एक महिला ने चोर को उसकी बाइक चुराने से रोक दिया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- काश हर कोई इतना ही बहादुर होता। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा- ऐसे आदमी डरपोक होते हैं, मैं शर्त लगाकर कह सकती हूं कि यह ऐसा किसी दूसरे आदमी के साथ नहीं कर सकता।

ये भी पढ़ें-

कुत्ते को घसीटकर तालाब में डुबा रहा था कंगारू, फिर शख्स ने दिखाई बहादुरी; देखें वायरल वीडियो

चोली के पीछे क्या है... गाने पर बॉडीबिल्डर ने ऐसे किया अपना बॉडी फ्लॉन्ट, लोग बोले- एक नंबर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।