1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अगर आप ऐसे स्विमिंग नहीं कर सकते तो फिर क्या फायदा, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

अगर आप ऐसे स्विमिंग नहीं कर सकते तो फिर क्या फायदा, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 29, 2023 08:10 am IST,  Updated : Aug 29, 2023 08:10 am IST

आजकल स्विमिंग करती हुई एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद वो खुद दोबारा कभी स्विमिंग नहीं करेगी। वीडियो को 12.4 मिलियन व्यू मिल चुके हैं।

अगर आप ऐसे स्विमिंग नहीं कर सकते तो फिर क्या फायदा- India TV Hindi
अगर आप ऐसे स्विमिंग नहीं कर सकते तो फिर क्या फायदा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हमें हर तरह की वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कुछ वीडियो काफी इमोशनल कर देते हैं मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद हंसी नहीं रुकती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ लेंगे।

क्या है वायरल वीडियो में?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि एक स्विमिंग पूल के पास कुछ लोग खड़े हैं। एक इंसान स्विमिंग के लिए पोस्चर बनाता है यानी शरीर को सही आकार में लाता है और फिर स्विमिंग के लिए कूद जाता है। उसके अलावा आपको दिखेगा कि एक ट्रेनर लड़की के साथ खड़ा है और वो उसको पोस्चर बनाने में मदद कर रहा है। जैसे ही उस लड़की का पोस्चर सही हो जाता है, ट्रेनर उसे पूल में कूदने को कहता है। इसके बाद लड़की जिस तरह से पूल में कूदती है, उसे देखने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। आप वीडियो में खुद देख लीजिए।

सोशल मीडिया पर छाया फनी वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12.4 मिलियन व्यू मिल चुके हैं और करीब 132K लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। इस फनी वीडियो को देखने के बाद लोगों ने काफी मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं शर्त लगा सकती हूं कि ये वीडियो देखने के बाद वो लड़की कभी स्विमिंग नहीं करेगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे देखने के बाद मुझमे प्रैक्टिस की हिम्मत आ गई। एक और बंदे ने लिखा कि ऐसा तो मैं बचपन में करता था।

ये भी पढ़ें-

'कावाला' गाने पर थिरके किली और उनकी बहन नीमा पॉल, वीडियो ने इंस्टाग्राम पर मचाया बवाल

इस महिला ने अपने शातिर दिमाग से लुटेरे को बनाया बेवकूफ, वीडियो हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।