सड़क पर तो कई जगहों पर आपको 'No Parking' का बोर्ड लगा हुआ नजर आएगा। ऐसे बोर्ड इसलिए लगाए जाते हैं ताकि सड़क पर जाम की स्थिति ना बन जाए। मगर इसके अलावा कुछ लोग अपने घर के बाहर भी नो पार्किंग का बोर्ड लगाते हैं ताकि कोई अनजान व्यक्ति उनके घर के बाहर अपनी गाड़ी ना खड़ी कर दे। कुछ लोग नो पार्किंग के बोर्ड के साथ चेतावनी भी देते हैं, जैसें टायर की हवा निकाल दी जाएगी या फिर गाड़ी उठवा दी जाएगी। मगर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नो पार्किंग का ऐसा बोर्ड वायरल हुआ है जिसे पढ़ने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।
Related Stories
बोर्ड पर क्या लिखा है?
सोशल मीडिया पर एक 'No Parking' का बोर्ड काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बोर्ड पर लिखा है कि, 'यहां गाड़ी पार्क की तो पूर्वजों का प्रकोप आप पर पड़ेगा। गिलहरियां आपके घर पर हमला करेंगी। आपके पूरे जीवन के लिए बुरे दिन आ जाएंगे। आपके फ्रिज का खाना खराब हो जाएगा। आपको अजीब से रिसाइकिल्ड गिफ्ट मिलेंगे। आपकी कार अजीब सी आवाज करेगी और टायर की हवा बार-बार निकल जाएगी। मच्छर दूसरों से अधिक आपको काटेंगे। पार्टी में कोई आपसे बात नहीं करेगा और कोई आपके मजाक पर नहीं हंसेगा। यह सब तब होगा जब आप दोस्त या फिर परिवार नहीं है।'
यहां देखें वायरल बोर्ड
बता दें कि इस पोस्ट को एक्स (पहले ट्विटर) पर @KrishnaCKPS नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह बोर्ड बेंगलुरु में किसी स्थान का है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 2 हजार 600 से अधिक लोगों ने देख लिया है। बोर्ड पढ़ने के बाद एक यूजर ने हंसता हुआ इमोजी शेयर करते हुए लिखा- ये काफी डरावना है। वहीं एक अन्य यूजर ने भी हंसते हुए इमोजी को शेयर करते हुए इसकी सराहना की है।
ये भी पढ़ें-
डांस करते हुए हाथी का Video सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल, लोग बोले- 'ये असली नहीं है'