Viral Video: भारत की तारीफ करते विदेशी पर्यटकों के वीडियो इसलिए वायरल होते हैं क्योंकि वे भारतीय संस्कृति, गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी (Hospitality), खान-पान और विविधता के वास्तविक अनुभव साझा करते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धारणाओं को चुनौती देते हैं, भारतीय दर्शकों को गर्व का अनुभव कराते हैं और विदेशियों के लिए एक सकारात्मक निमंत्रण का काम करते हैं। मगर इस बार दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया में बसने वाले एक भारतीय व्यक्ति ने वहां का अनुभव शेयर किया है। उसने देश में रहने के बारे में आठ कड़वी सच्चाइयों का खुलासा करके सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया मचा दी है। दिव्येश गोंडलिया नाम के इस यूजर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलिया रहने के लिए एक अद्भुत जगह है, लेकिन इसके साथ कई ऐसी चुनौतियां भी हैं जिन पर शायद ही कभी चर्चा होती है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर divyeshgondalia07 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भरपूर अवसर तो मिलते हैं, लेकिन अक्सर इसकी कीमत सीमित सामाजिक दायरे के रूप में चुकानी पड़ती है, खासकर तब जब आप बिल्कुल नए सिरे से शुरुआत कर रहे हों। उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया आपको लचीलापन सिखाता है, खासकर तब जब भारत में मिलने वाला सहयोग तंत्र यहां मौजूद न हो।
दिव्येश द्वारा उजागर किए गए 8 कड़वे प्वाइंट्स इस प्रकार हैं:
पोस्ट को 3.1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका था क्योंकि सोशल मीडिया यूजर्स ने ऑस्ट्रेलिया में जीवन के बारे में अपने ईमानदार आकलन को साझा करने के लिए गोंडालिया की सराहना की थी। एक यूजर ने लिखा कि, 'बहुत अच्छे से व्यक्त किया। ऑस्ट्रेलिया में आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।' दूसरे यूजर ने कहा, 'सच बताने के लिए धन्यवाद। यह एक ही समय में कठिन और शानदार दोनों लगता है।' तीसरे ने लिखा कि, 'मुझे लगता है कि अपने देश से बिल्कुल अलग देश में आना बहुत साहस का काम है। चुनौतियां निश्चित रूप से आपको मजबूत बनाएंगी और कभी-कभी आपको अकेलापन भी महसूस कराएंगी। आपको बहुत सम्मान।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
Video: भारत आकर धन्य हो गई ये अफ्रीकी स्टूडेंट, एक्सपीरिएंस शेयर कर कहा- 'इस जगह ने मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाया'
फ्लाइट में पैदा हुआ बच्चा किस देश का नागरिक होगा, नियम नहीं जाना तो जरूर पछताएंगे; ये रही पूरी डिटेल
संपादक की पसंद