1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : जापान में पारंपरिक ड्रेस किराये पर लेना पड़ा महंगा, भारतीय टूरिस्ट ने शेयर किया अनुभव

Video : जापान में पारंपरिक ड्रेस किराये पर लेना पड़ा महंगा, भारतीय टूरिस्ट ने शेयर किया अनुभव

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Apr 16, 2026 11:58 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 11:58 am IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक भारतीय टूरिस्ट ने अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि, कैसे जापान में वे एक ड्रेस किराये पर लेकर फंस गए।

viral video, viral news, Japan, Indian Tourist Video, Indian Tourist in Japan, Aaj Ka Viral Video - India TV Hindi
भारतीय टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो। Image Source : IG/@ASHIKAJAIN21

Viral Video : जापान की सांस्कृतिक राजधानी क्योटो में घूमने गए एक भारतीय पर्यटक ने अपनी हालिया यात्रा के दौरान पारंपरिक जापानी ड्रेस किमोनो किराए पर लेने का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि जापान की परंपरागत पोशाक पहनकर घूमना कितना यादगार तो है, लेकिन इसकी लागत काफी महंगी पड़ गई। यह वीडियो जल्दी ही वायरल हो रहा है, जहां भारतीय पर्यटक अपनी हैरानी जाहिर कर रहे हैं। भारतीय टूरिस्ट ने बताया कि क्योटो के गिओन जिले में उन्होंने किमोनो रेंटल शॉप पर पहुंचकर पारंपरिक किमोनो चुना। शुरुआती प्लान सस्ता लग रहा था लेकिन जोड़ते-जोड़ते कुल खर्च 84,000 जापानी येन (लगभग 53,000 रुपये) तक पहुंच गया। किराए पर लिए गए किमोनो लौटाने में देरी के कारण जापान में भारतीय पर्यटकों के खिलाफ पुलिस को बुलाया गया। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ashikajain21 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में कंटेंट किएटर ने कहा कि, 'भाई साहब, जापान की पुलिस हमें पकड़ने आ गई और यह सब इसलिए शुरू हुआ क्योंकि मैंने उस दिन किमोनो पहनने का फैसला किया था।' पूरी बात सामान्य रूप से शुरू हुई, जब मुंबई स्थित कंटेंट क्रिएटर ने दुकान में मौजूद किमोनो की विविधता और उन्हें मार्गदर्शन देने में कर्मचारियों की मदद की प्रशंसा की। कपड़े पहनने के बाद भारतीय टूरिस्ट कुछ पर्यटन स्थलों पर गए और तस्वीरें खींचीं। उन्होंने कहा, 'हम बस चलते रहे, पोज़ देते रहे और लगातार हंसते रहे। हालांकि, परेशानी तब शुरू हुई जब जैन और उनके साथी यात्रियों ने किराए पर लिए गए किमोनो लौटाने में देरी कर दी। हमें शाम 5 बजे तक सब कुछ लौटाना था। हम लेट हो गए।' 

37 मिनट लेट हुए और आ गई पुलिस

कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि, 'किमोनो की दुकान में हर 30 मिनट की देरी पर 1100 येन (₹646) का विलंब शुल्क लगता है। हम पांच लोग थे और 37 मिनट लेट हुए थे।' प्रति व्यक्ति 2200 येन का पूरा विलंब शुल्क देने के इच्छुक न होते हुए जैन ने बातचीत करने की कोशिश की। उन्होंने दुकानदारों से केवल पहले आधे घंटे का शुल्क लेने पर विचार करने का अनुरोध किया। हालांकि, भाषा की बाधा ने मामले को और जटिल बना दिया और दुकानदार को लगा कि वो पैसे देने से मना कर रही है। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को ​बुला लिया। जापान पुलिस अधिकारी किमोनो किराए की दुकान पर पहुंचे और शांतिपूर्वक दोनों पक्षों की बात सुनी। हालांकि गलतफहमी दूर हो गई, लेकिन जैन और उनके साथ आए चार अन्य लोगों को पूरा विलंब शुल्क चुकाना पड़ा। कंटेंट किएटर ने कहा कि, 'पुलिस ने शांति से सुना… पर छूट कुछ नहीं दी। लेकिन यह जापान है। नियम सख्त हैं और लोग प्यारे।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। इंस्टाग्राम से लेकर इंटरनेट पर वायरल होने के बाद इस वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने लिखा कि, 'कृपया ऐसा न करें। अगर आपको वापस आने में देरी हो रही है तो कृपया जुर्माना अदा कर दें। मोलभाव न करें। पुलिस को दखल देना पड़ा और तब भी उन्होंने कहा कि हमें कोई छूट नहीं मिलेगी।' दूसरे ने कहा कि, 'नियमों का सम्मान करने वाले लोगों के लिए यात्रा को कठिन न बनाएं।' कुछ लोगों का कहना था कि इस घटना का असर भविष्य में सभी भारतीयों पर बुरा पड़ेगा।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन में क्या अंतर है, सुनते ही दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म तक कार-बाइक ले जा सकते हैं; बीच में है चौड़ी रोड 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।